मनोरंजन
निया शर्मा ने खरीदा आलिशान घर, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें
Shubhra Nandy
1 Jan 2021 5:20 PM IST

x
टीवी की मशूहर एक्ट्रेस निया शर्मा ने हाल ही में मुंबई में घर खरीद है और निया ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी की मशूहर एक्ट्रेस निया शर्मा ने हाल ही में मुंबई में घर खरीद है और निया ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है. नए साल के पहले दिन निया ने अपने घर की तस्वीर साझा की है और वो बालकनी में खड़ी है जहां से घर औऱ बाहर का नजारा बेहद कमाल का लग रहा है. निया ने अपनी बालकनी से जो फोटो शेयर की है जिससे पूरा मुंबई शहर दिख रहा है.
निया ने इस तस्वीर में काले रंग के कपड़े पहनें है औऱ वो आकाश की तरफ देख रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए निया ने लिखआ 'आखिरकार अपने सपनों का घर मिल गया, घर में रहने के लिए नया घर….Happyyyyy 2021'. निया ने आगे लिखा, संघर्ष कभी बेकार नहीं होता है और ये मैंने सिख लिया और साथ ही आगे बढ़ते रहिए.
निया शर्मा के फैंस और उनके चाहने वालों ने निया को उनके घर के लिए ढ़ेर सारी बधाईयां दी हैं. निया की कोस्टार रह चुकी दृष्टि धामी ने निया की पोस्ट पर लिखा 'बधाई हो किडो, तुम पर गर्व है'. वहीं रश्मि देसाई ने भी निया शर्मा को बधाई दी है और उनकी नई खुशियों की कमाना की है.
Next Story





