मनोरंजन
निया शर्मा अपने मेकअप की वजह से हुई ट्रोलर्स का शिकार, यूजर बोले- इतनी गोरी कैसे हो गई...
Rounak Dey
17 Jun 2022 2:42 PM IST

x
ट्रोल्स ने न केवल उनके लुक को बेकार बताया, बल्कि उन्हें 'उर्फी जावेद की बहन' तक कह दिया।
Nia Sharma Entertainment News: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस निया शर्मा अपने सीरियल के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए खूब जानी जाती हैं। निया शर्मा (Nia Sharma) को उनके बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अंदाज के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस अक्सर ऐसे आउटफिट में नजर आती हैं, जिसमें उनका बेहद ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है। ऐसा ही हाल निया शर्मा का पिंकविला स्टाइल आइकन में भी देखने को मिला, जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक ड्रेस पहन पहुंचीं। लेकिन दुख की बात यह है कि एक्ट्रेस अपने आउटफिट के साथ-साथ अपने लुक को लेकर भी लोगों के निशाने पर आ गईं। ट्रोल्स ने न केवल उनके लुक को बेकार बताया, बल्कि उन्हें 'उर्फी जावेद की बहन' तक कह दिया।
Next Story





