मनोरंजन

निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी का 'तुम बेवफा हो' सांग 20 मई को होगा रिलीज, देखे म्यूजिक वीडियो

Tara Tandi
18 May 2021 11:01 AM GMT
निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी का  तुम बेवफा हो सांग 20 मई को होगा रिलीज, देखे म्यूजिक वीडियो
x
'जमाई राजा 2.0' फेम एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्डनेस के चलते हमेशा ही इंटरनेट पर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | 'जमाई राजा 2.0' फेम एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्डनेस के चलते हमेशा ही इंटरनेट पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। निया अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरो से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में निया ने अपने बोल्ड अवतार से बिल्कुल अलग अपने ट्रेडिशनल लुक से फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं इन​ दिनों निया अपने नए म्यूजिक वीडियो अलबम 'तुम बेवफा हो' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।

निया शर्मा अपने नए म्यूजिक वीडियो अलबम 'तुम बेवफा हो' में छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी के सा​थ नजर आने वाली हैं। निया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस 'तुम बेवफा हो' का वीडियो शेयर करते हुए फैंस के बताया है कि ये म्यूजिक वीडियो 20 मई को रिलीज होगा। इस अलबम को डीआरजे रिकॉर्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इसके निर्माता राज जायसवाल हैं।
अर्जुन बिजलानी के वर्कफ्रंट के बात करें तो वह छोटे पर्दे के कई हिट टीवी सीरियल जैसे 'नागिन', 'इश्क में मरजवा' में लीड रोल निभा चुके हैं। वहीं निया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह उन्होंने साल 2010 में 'काली - एक अग्निपरीक्षा' से टीवी पर डेब्यू किया था। इसे बाद वह'एक हजारों में मेरी बहना है', 'जमाई राजा', 'इश्क में मरजावां', 'नागिन' जैसे शो से नाम कमा चुकी हैं। वहीं निया ने रोहित शेट्टी के एडवेंचर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया' का खिताब भी अपने नाम किया है।
आपको बात दें कि कुछ दिनों पहले निया शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट के जरिए निया ने सवाल उठाया था कि वैक्सीन जरूरी है मान लिया लेकिन ये कहा उपलब्ध है ये भी बताइए। इस ट्वीट में निया ने लिखा, 'इस देश का हर सिलेब्रिटी लोगों से वैक्‍सीन लगवाने की अपील कर रहा है... सेंटर्स का नाम भी मेंशन करें जहां मौजूदा समय में यह उपलब्‍ध है ताकि हजारों की लाइनों में लगे लोग अब मूर्ख ना लगें। हमें वैक्‍सीन लगवाने की जरूरत है।'


Next Story