
x
Mumbai मुंबई। भारतीय हिंदी कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 3' इन दिनों सुखियों में बना हुआ है, जो कि कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।
कलर्स ने गुरुवार को लाफ्टर शेफ सीजन 3 के नए एपिसोड को लेकर फैंस के लिए एक मजेदार प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें कॉमेडियन, डांसर और होस्ट कृष्णा अभिषेक 'निया शर्मा 2.0' के अवतार में नजर आ रहे हैं। वीडियो में कृष्णा भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल निया शर्मा की नकल और मिमिक्री करते हुए नजर आ रहे हैं, जहां दोनों की ड्रेसिंग और हेयरस्टाइल भी एक सी है। दोनों ने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई है।
कलर्स ने लाफ्टर शेफ सीजन 3 के नए एपिसोड का प्रोमो अपने इस्टाग्राम आईडी से शेयर करते हुए पोस्ट कैप्शन में लिखा, "जब किचन में होंगी दो निया तो हंगामा और हंसी की गारंटी है, भैया! देखिए, लाफ्टर शेफ्स का अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3, जो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे, सिर्फ कलर्स और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होता है।"
फैंस को लाफ्टर शेफ के नए एपिसोड का प्रोमो काफी पसंद आ रहा है। पोस्ट पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं। लोग अब नए एपिसोड के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वीडियो में कृष्णा निया का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, "मैं एक सीरियल में नागिन क्या बनी, कलर्स ने मुझे सचमुच नेवला दे दिया और इस बात से सभी कॉमेडियन और सिंगर सुदेश लहरी पर हंसते नजर आते हैं।" इसी के साथ वीडियो में आगे कृष्णा निया के कपड़ों पर भी हंसी-ठिठोली करते नजर आते हैं।
लाफ्टर शेफ एक भारतीय हिंदी कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो है, जिसका सीजन 3 कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे प्रसारित होता है। शो को लोकप्रिय कॉमेडियन और अभिनेत्री भारती सिंह होस्ट कर रही हैं, और शेफ हरपाल सिंह सोखी जज हैं, जो प्रतियोगियों को टास्क देने के साथ उनके डिश को टेस्ट करते हैं।
लाफ्टर शेफ सीजन 3 के प्रतियोगियों की बात करें तो इसमें कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अली गोनी, जन्नत जुबैर, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, तेजस्वी प्रकाश, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, सुदेश लहरी, निया शर्मा, और अर्जुन बिजलानी जैसे टीवी और सोशल मीडिया के सितारे शामिल हैं।
Tagsलाफ्टर शेफ सीजन 3कृष्णा अभिषेक निया शर्मा 2.0कलर्स टीवी शोजियोहॉटस्टार रियलिटी शोभारतीय कॉमेडी-कुकिंग शोलाफ्टर शेफ प्रोमो वायरलभारती सिंह होस्टहरपाल सिंह सोखी जजटीवी और सोशल मीडिया सितारे.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





