मनोरंजन

फिर उड़ीं बादशाह और हानिया के अफेयर की खबरें

SANTOSI TANDI
22 April 2024 8:24 AM GMT
फिर उड़ीं बादशाह और हानिया के अफेयर की खबरें
x
मुंबई : बादशाह पिछले कई सालों से धूम मचा रहे हैं। वे इंडस्ट्री के टॉप रैपर और सिंगर्स में से एक हैं। खास तौर से युवा उनके गानों के दीवाने हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी बादशाह सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिनों पहले बादशाह को पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ स्पॉट किया गया था। इसके बाद दोनों की डेटिंग रूमर्स उड़ी थी। हालांकि इन अफवाहों पर हानिया या बादशाह में से किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया। अब एक बार फिर बादशाह और हानिया को दुबई में मौज-मस्ती करते देखा गया है।
हानिया ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। हानिया ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो पोस्ट की है उनमें वह बादशाह के साथ नजर आ रही हैं। कुछ स्लाइड में हानिया ने शॉपिंग डेट और डिनर की झलकियां दिखाई हैं। इसके साथ हानिया ने लिखा, “चंडीगढ़ से रेसक्यू आया है।” इसके बाद हानिया ने क्यूट और मजेदार वीडियो पोस्ट किया। इसमें वो बादशाह के साथ मस्ती कर रही हैं। हानिया उनके साथ अजीब तरह से गाना गाती हैं।

हानिया कहती हैं कि बादशाह का कॉन्सर्ट है और मैं ऑडियंस हूं। इसके बाद दोनों काफी हंसी-मजाक करते हैं। हानिया ने इसके कैप्शन में लिखा, “कॉन्सर्ट टाइम।” बता दें कि हानिया की एक्टिंग, क्यूटनेस और खूबसूरती के पीछे लाखों लोग दीवाने हैं। वह हमेशा चुलबुली हरकतों से फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। बादशाह के वर्कफ्रंट की बात करें तो रैपर के साल 2024 में कई गाने आ चुके हैं, जिसमें ‘डाकू’, ‘सोलमेट’, ‘गॉड डैम’ और ‘ओ सजना’ शामिल हैं।
Next Story