मनोरंजन

न्यूली वेड मौनी रॉय मुंबई में हुई स्पॉट, मांग में सिंदूर और चेहरे पर काला चश्मा लगाए दिखीं एक्ट्रेस

Neha Dani
2 Feb 2022 6:08 AM GMT
न्यूली वेड मौनी रॉय मुंबई में हुई स्पॉट, मांग में सिंदूर और चेहरे पर काला चश्मा लगाए दिखीं एक्ट्रेस
x
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग शादी के बाद खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। गोवा में दो रीति रिवाजों से शादी के बाद एक्ट्रेस पति संग मुंबई वापस लौट आई हैं। वहां से लौटते हुए कपल को पहली बार स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां मौनी ने अपने रेड साड़ी लुक से खूब लाइमलाइट चुराई थी। वहीं अब एक बार फिर न्यूली वेड एक्ट्रेस का मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां वो अपने खूबसूरत लुक से लोगों का ध्यान खींचती नजर आईं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।



लुक की बात करें तो मौनी रॉय इस दौरान पिंक फ्लोरल शरारा सूट में फूल सी खिली दिखाई दीं।


इस ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टे को कैरी किया हुआ है और साथ में पंजाबी जुती पेयर की हुई है।
मांग में सिंदूर, चेहरे पर काला चश्मा लगाए हाथों में पहने अपने चूड़़े को फ्लॉन्ट करती हुई एक्ट्रेस कैमरे के सामने गजब पोज दे रही हैं। ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है।
वर्कफ्रंट पर, मौनी रॉय की अपकमिंग फिल्म ब्रह्मस्त्र है, जिसमें वो अमिताभ बच्च, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।



Next Story