मनोरंजन

न्यूयॉर्क की मशहूर डांसर का पुष्पा के सुपरहिट सॉन्ग सामी सामी...पर बना डांस वीडियो, बस देखते ही रह गए फैन्‍स

Neha Dani
29 May 2022 3:46 AM GMT
न्यूयॉर्क की मशहूर डांसर का पुष्पा के सुपरहिट सॉन्ग सामी सामी...पर बना डांस वीडियो, बस देखते ही रह गए फैन्‍स
x
कहा जा सकता है फैन्‍स को जल्‍द ही जोरदार सरप्राइज मिलने वाला है।

'मैं झुकेगा नहीं' और 'ये फ्लॉवर नहीं फायर है' जैसे जबरदस्‍त डायलाग से धूम मचाने वाली फिल्म 'पुष्‍पा' के ऊ अंटावा..., सामी सामी...और श्रीवल्ली... गाने भी ट्रेंडिंग में रहे। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने अपने हर वर्जन में जोरदार कमाई की। ओटीटी पर रिलीज होने के बाद भी पुष्‍पा ने धूम मचा दी। अब दर्शन पुष्‍पा पार्ट 2 का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसकी लोकप्रियता का आलम ये है कि इंटरनेट मीडिया पर भी इसका ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन दिनों न्यूयॉर्क की मशहूर डांसर विनीता हजारी का पुष्पा के सुपरहिट सॉन्ग सामी सामी... पर बना डांस वीडियो खूब धूम मचा रहा है।



सामी सामी गाने पर बने इस वीडियो में विनीता हजारी को अमेरिका की सड़कों पर नंगे पांव डांस करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि फिल्म में इस गाने को रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन पर फिल्माया गया था। इस गाने पर वह कमाल का डांस कर रही हैं और उनके स्‍टेप्‍स भी अलग हैं। फैन्‍स उनकी ड्रेस सेंस की भी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। विनीता के डांस को लेकर भी फैन्‍स खूब कमेंट कर रहे हैं। दिलचस्‍प बात ये है कि इस वीडियो में उनकी ड्रेस सेंस से लेकर कोरियोग्राफी तक, फैन्स हर चीज पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुष्‍प 2 का काम भी जोर शोर से जारी है, फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार इसे शानदार बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं, कहा जा सकता है फैन्‍स को जल्‍द ही जोरदार सरप्राइज मिलने वाला है।

Next Story