मनोरंजन

रेड ड्रेस में एक्ट्रेस उर्फी जावेद का नया वीडियो, ऐसी जगह दिखाया तिल देखकर हो जाएंगे पानी-पानी

jantaserishta.com
28 Nov 2021 2:50 PM IST
रेड ड्रेस में एक्ट्रेस उर्फी जावेद का नया वीडियो, ऐसी जगह दिखाया तिल देखकर हो जाएंगे पानी-पानी
x

अभिनेत्री उर्फी जावेद ने रविवार को इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भी उर्फी अपना अनोखा अंदाज दिखा रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उर्फी जावेद ने लिखा है कि आप लोगों को तैयार होने में कितना वक्त लगता है?

वीडियो में उर्फी के दो लुक दिखाई दे रहे हैं एक मेकअप से पहले और एक मेकअप के बाद का है। मेकअप से पहले का उनका लुक डल लग रहा है, जबकि मेकअप के बाद वह खूबसबूरत लग रही हैं। इस वीडियो को अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इस पर जमकर कमेंट आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड पर कोई रैप सॉन्ग बज रहा है। इस वीडियो के नीचे उर्फी जावेद के एक फैन ने लिखा, रेड ड्रेस पर काला तिल। वहीं अन्य यूजर्स ने दिल वाली इमोजी बनाकर उर्फी जावेद को प्यार दिया है। हाल ही में उर्फी जावेद ने नया खुलासा किया था। उनका कहना था कि उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड पारस कलनावत के कारण टीवी शो अनुपमा खोया था। उर्फी ने अपने एक इंटरव्यू में पारस कलनावत से ब्रेकअप की वजह का भी खुलासा किया था। उर्फी ने पारस के साथ अपने रिलेशनशिप को बचपने में की गई गलती बताया। उन्होंने कहा, मैं उसे रिलेशनशिप नहीं मानती। बचपने में की गई गलती थी। एक महीने में ही मैं ब्रेकअप करना चाहती थी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story