मनोरंजन

ढिंचैक पूजा के 'सेल्फी' गाने का नया वर्जन हुआ रिलीज, खुश होकर लोग बोले- अब सुनने लायक है, देखें VIDEO

jantaserishta.com
4 Feb 2021 4:53 PM IST
ढिंचैक पूजा के सेल्फी गाने का नया वर्जन हुआ रिलीज, खुश होकर लोग बोले- अब सुनने लायक है, देखें VIDEO
x

इंटरनेट ने कई लोगों को एक पल में जाना पहचाना चेहरा बना दिया. ऐसा ही एक नाम ढिंचैक पूजा का भी है. रातों रात अपने गाने की वजह से वह लोगों के बीच चर्चा में आ गईं. हालांकि उनकी आवाज को लेकर कई लोगों ने उनका मजाक भी बनाया लेकिन हर कोई उन्हें जानने जरूर लग गया.

ढिंचैक पूजा के सबसे पॉपुलर गानों में एक गाना था '' सेल्फी मैंने ले ली आज.'' अब इस गाने का नया वर्जन इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इसको म्यूजिक कंपोजर मयूर जुमानी ने गाया है. उन्होंने इसे अलग अंदाज में कंपोज किया है.
उन्होंने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. गिटार बजाते हुए उन्होंने इस गाने का नया वर्जन गाया है. इस वीडियो में उन्होंने ढिंचैक पूजा को भी शामिल किया है.
बता दें कि पूजा अपने गाने 'दिलों का शूटर' और 'सेल्फी मैंने लेली आज' के लिए खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं. 2017 में पूजा की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि वह 'बिग बॉस' का हिस्सा भी बन गई थीं. पूजा ने 2017 में 'बिग बॉस' के 11वें सीजन घर खूब धमाल मचाया था. वह अपने गानों से घरवालों का जमकर मनोरंजन करती नजर आई थीं, लेकिन इसके बावजूद वह 'बिग बॉस 11' में ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई थीं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story