मनोरंजन

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर नया अपडेट आया

jantaserishta.com
24 Aug 2022 2:49 PM IST
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर नया अपडेट आया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अभी भी वेंटिलेटर पर हैं. AIIMS में राजू श्रीवास्तव का इलाज चल रहा है. अपने मजाकिया अंदाज से फैंस के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले राजू श्रीवास्तव जिंदगी की मुश्किल जंग लड़ रहे हैं. अब कॉमेडियन की सेहत को लेकर नई अपडेट सामने आई है.

नई जानकारी के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव अभी भी कोमा में हैं. राजू के इलाज के लिए डॉक्टर न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं. डाक्टर्स ने बताया है कि राजू के ब्रेन की तीन नसों में से एक नस अभी भी ब्लॉक है और इसका इलाज चल रहा है. राजू के इलाज के लिए न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ली जा रही है.
परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव अभी भी वेंटिलेटर पर हैं. हालांकि, उनकी सेहत में हल्का सुधार आया है. यह भी बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की मानसिक कंडीशन में सुधार लाने के लिए डॉक्टर्स उन्हें अमिताभ बच्चन की आवाज सुना रहे हैं. अमिताभ बच्चन के शोज और परफॉर्मेंस की वॉयस रिकॉर्डिंग राजू को सुनाई जा रही है.
राजू श्रीवास्तव अपने फैंस के दिलों में बंसते हैं. उन्होंने अपने हर अंदाज से हमेशा फैंस को एंटरटेन किया है. कॉमेडियन होने के साथ राजू एक एक्टर भी हैं. वो कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. राजू ने अपने हर अंदाज से फैंस का मनोरंजन किया है. कॉमेडियन की बड़ी फैन फॉलोइंग है. राजू की अच्छी सेहत के लिए उनकी फैमिली के साथ पूरा देश उनके लिए दुआएं कर रहा है. राजू के फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हैं. वे अपने गजोधर भइया को फिर से हंसते-मुस्कुराते हुए देखना चाहते हैं. राजू के जल्द से जल्द सेहतमंद होने के लिए कॉमेडियन के परिवार ने विशेष पूजा रखी थी.
बता दें कि राजू श्रीवास्तव का बचपन से पैशन कॉमेडी को लेकर ही रहा है. उन्होंने अपने सपनों को कड़ी मेहनत करके हकीकत में बदला है. हर कोई उनकी सलामती की दुआएं कर रहा हैं. हम भी यही प्रार्थना करते हैं कि राजू श्रीवास्तव जल्दी से ठीक हो जाएं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story