मनोरंजन

सोनू सूद मामले में नया मोड़, 20 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा, आईटी विभाग ने किया ये हैरान करने वाला दावा

jantaserishta.com
18 Sept 2021 12:51 PM IST
सोनू सूद मामले में नया मोड़, 20 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा, आईटी विभाग ने किया ये हैरान करने वाला दावा
x

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की मुश्किल बढ़ती दिख रही हैं. सोनू सूद के घर पिछले तीन दिनों से आयकर विभाग का सर्वे ऑपरेशन चल रहा है. अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. आईटी विभाग ने सोनू सूद से जुड़ी जगहों पर तलाशी के बाद 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी, 2.1 करोड़ रुपये का अवैध विदेशी दान, 65 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन, जयपुर स्थित एक इंफ्रा फर्म के साथ 175 करोड़ रुपये के सर्कुलर लेनदेन का दावा किया है.

शनिवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा कि सोनू सूद ने 20 करोड़ की टैक्स चोरी की है. उनके चैरिटी फाउंडेशन, एक एनजीओ जिसे सोनू सूद चलाते हैं, उसे 2.1 करोड़ का विदेशी चंदा अवैध रुप से हासिल हुआ है. आईटी विभाग ने सोनू सूद से जुड़ी जगहों पर मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली और गुरूग्राम समेत कुल 28 जगहों पर सर्च ऑपरेशन किया.
आईटी अधिकारियों का आरोप है कि सोनू सूद ने कई फर्जी संस्थाओं से फर्जी और असुरक्ष‍ित लोन्स के रूप में बेह‍िसाब पैसे जमा किए थे.आईटी विभाग का कहना है कि सोनू चैरिटी फाउंडेशन, जो कि एक एनजीओ है इसे एक्टर ने जुलाई 2020 में स्थापित किया था. आईटी विभाग के अनुसार एनजीओ ने 1 अप्रैल 2021 से अभी तक 18.94 करोड़ का डोनेशन पाया है.
इस डोनेशन में से एनजीओ ने 1.9 करोड़ अलग अलग राहत कार्यों में खर्च किए. इसके बाद बचे 17 करोड़ अभी तक बैंक अकाउंट में ही हैं. इनका आज तक कोई इस्तेमाल नहीं हुआ है. इस बात का भी पता चला है कि चैरिटी फाउंडेशन द्वारा क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म पर विदेशी डोनर्स से 2.1 करोड़ रुपये की राशि भी जुटाई गई है. जो कि FCRA के नियमों का उल्लंघन है.
लखनऊ के एक इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप से जुड़ी अलग अलग जगहों पर तलाशी ली गई, ये ग्रुप सोनू सूद के साथ जुड़ा हुआ है. सर्च के बाद खुलासा हुआ है इस कंपनी के जरिए कई फर्जी बिलिंग, 65 करोड़ के फर्जी कॉन्ट्रैक्ट का पता चला है. बेहिसाब नकद खर्च, कबाड़ की बेहिसाब बिक्री और डिजिटल डेटा से बेहिसाब नकद लेनदेन के सबूत मिले हैं. आईटी विभाग ने 1.8 करोडड कैश और 11 लॉकर रिकवर किए हैं. आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. मामले की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story