मनोरंजन

‘King100’ में नया ट्विस्ट, तब्बू का निगेटिव रोल

Saba Naaz
6 July 2026 6:26 PM IST
‘King100’ में नया ट्विस्ट, तब्बू का निगेटिव रोल
x

मनोरंजन: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी की 100वीं फिल्म ‘किंग100’ को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भी अहम भूमिका निभा रही हैं। अब उनके किरदार को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, तब्बू इस फिल्म में हीरोइन नहीं बल्कि विलेन के रूप में नजर आ सकती हैं। Variety India की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर यह सही साबित होता है, तो फिल्म में उनका सीधा मुकाबला नागार्जुन से देखने को मिलेगा। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

नागार्जुन और तब्बू की जोड़ी लंबे समय से दर्शकों की पसंदीदा रही है। दोनों ने इससे पहले 1996 की सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘निन्ने पेल्लादता’ और 1998 की ‘आविदा मा आविडे’ में साथ काम किया था। अब करीब 28 साल बाद दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं।

तब्बू अपने दमदार और अलग तरह के किरदारों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ‘अंधाधुन’, ‘हैदर’, ‘मकबूल’ और ‘फितूर’ जैसी फिल्मों में ग्रे और नेगेटिव शेड वाले रोल निभाकर दर्शकों का ध्यान खींचा है। हाल ही में वह अक्षय कुमार के साथ ‘भूत बंगला’ और हॉलीवुड सीरीज ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में भी नजर आई थीं।

नागार्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और तब्बू की दोस्ती पुरानी है। उन्होंने कहा था कि जब तब्बू को उनकी 100वीं फिल्म के बारे में पता चला, तो उन्होंने खुद इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी। इसी वजह से दोनों एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं।

अब फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि क्या ‘किंग100’ में तब्बू का किरदार सच में विलेन का होगा या फिर मेकर्स कोई नया ट्विस्ट लेकर आएंगे।

Next Story