
x
Entertainment मनोरंजन : हाल ही में ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ शो का नया सीजन शुरू हुआ। इस सीरियल में लीड रोल में एक्टर हर्षद चोपड़ा और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी नजर आ रही हैं।
कुछ ही एपिसोड में दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस इस जोड़ी को पसंद करने लगे हैं। जल्द ही इस सीरियल में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। हालिया प्रोमाे में भी उस ट्विस्ट की झलक मिली है। हाल ही में सोनीटीवी ऑफिशियल के इंस्टाग्राम पेज पर एक प्रोमो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का साझा किया गया। इसमें ऋषभ (हर्षद चोपड़ा) भाग्यश्री (शिवांगी) को कहता है कि वह विक्रम नाम के आदमी से शादी ना करे।
वह आदमी भाग्श्री को धोखा दे रहा है। इस बात पर भाग्यश्री यकीन नहीं करती। यही सीरियल का शुरुआती ट्विस्ट है, जिसमें ऋषभ हर हाल में भाग्यश्री की शादी को रोकना चाहता है। इन दिनों सीरियल में जो ट्रैक चल रहा है, उस पर यूजर्स के भी रिएक्शन आए हैं। शिवांगी और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी की दर्शक सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं, इनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर लिखता है, ‘हर्षद चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग परफॉर्मेंस से फैंस को खुश कर दिया।’ एक अन्य यूजर लिखता है, ‘कमाल का सीन है।’ अन्य यूजर्स ने लिखा, ‘दोनों कितने प्यारे लगते हैं।’ ऐसे ही कई कमेंट्स यूजर्स ने सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।
Tagsभाग्यश्री-ऋषभकहानीप्रोमोदर्शकोंbhagyashree-rishabhstorypromoaudienceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





