मनोरंजन

नई परेशानी! छाया है रिया चक्रवर्ती के माता-पिता का ये वीडियो, आपने देखा क्या?

jantaserishta.com
31 Dec 2020 11:57 AM IST
नई परेशानी! छाया है रिया चक्रवर्ती के माता-पिता का ये वीडियो, आपने देखा क्या?
x

नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद सबसे ज्यादा विवादों में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) घिर गई थीं. सुशांत केस से निकले ड्रग एंगल में उनका नाम सामने आया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों ने रिया को जमकर ट्रोल किया. अब भी आए दिन वे ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं. फिलहाल तो वे जमानत पर छूट गई हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. उनके घरवाले नए घर में शिफ्ट होनें वाले हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिया (Rhea Chakraborty) का परिवार काफी परेशान है और वो जल्द ही नए घर में शिफ्ट होना चाहता है. दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रिया चक्रवर्ती के माता-पिता खार में घर ढूंढते नजर आए हैं. वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया कि इंद्रजीत चक्रवर्ती और संध्या चक्रवर्ती यानी रिया के माता-पिता घर ढूंढ रहे हैं.
बता दें, अगस्त में रिया चक्रवर्ती ने अपनी बिल्डिंग का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बिल्डिंग के नीचे पैपाराजीस का तांता लगा हुआ था. इसके बाद मुंबई पुलिस से रिया (Rhea Chakraborty) ने प्रोटेक्शन की मांग भी की थी. कहा जा रहा है कि यही उनकी परेशानी की असल वजह मीडिया है और इससे बचने के लिए परिवार रहने के लिए नई जगह तलाश रहा है.
बता दें, बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को 6 महीने से अधिक वक्त हो चुका है. सीबीआई, ईडी और एनसीबी (NCB) अभी भी इस केस की जांच कर रही है. केस में आए दिन एनसीबी के सामने नई परतें खुल रही हैं. ऐसे में ये समझ-पाना आसान नहीं है कि कौन असल में दोषी है. इस केस को लेकर सरकारें भी आपस में भिड़ गई थीं. फिलहाल इस हाई प्रोफाइल मामले में बुधवार को सीबीआई ने साफ किया कि इस केस में मर्डर जैसा कुछ भी नहीं.
वहीं इस केस में सामने आए ड्रग एंगल की भी जांच जारी है. इसी मामले में 9 सितंबर को एनसीबी (NCB) ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. सुशांत सिंह केस से जुड़े मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी. याद दिला दें कि हाल ही में एक बार फिर करण जौहर को NCB ने समन भेजा था. इस मामले में बॉलीवुड के कई सितारों पर NCB का शिकंजा कस चुका है, कई सितारों से अब भी पूछताछ जारी है, जिनमें करण जौहर, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, सपना पब्बी, अर्जुन रामपाल, उनकी प्रेमिका गैब्रिएला और गैब्रिएला का भाई मुख्य हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story