मनोरंजन

'घाटी' का नया ट्रेलर रिलीज, अनुष्का शेट्टी का खौफनाक अंदाज

jantaserishta.com
4 Sept 2025 5:33 PM IST
घाटी का नया ट्रेलर रिलीज, अनुष्का शेट्टी का खौफनाक अंदाज
x
चेन्नई: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की फिल्म 'घाटी' शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने इसका एक नया ट्रेलर जारी किया है। इसमें अनुष्का शेट्टी का खौफनाक अंदाज देखने को मिल रहा है।
इस फिल्म के निर्देशक कृष जगरलामुदी हैं। यह एक बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें अनुष्का शेट्टी और विक्रम प्रभु मुख्य भूमिका में हैं। इसके नए ट्रेलर को जारी करते हुए प्रोडक्शन हाउस यूवी क्रिएशंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "रानी (अनुष्का शेट्टी) कल बड़े पर्दे पर अपने सबसे जबरदस्त रूप में दिखाई देंगी। उसके सफर के साक्षी बनें।"
इसके नए ट्रेलर में अनुष्का और प्रभू एक घाटी में बाइक पर ट्रैवल करते दिख रहे हैं। इसके बाद अचानक दृश्य बदलता है और जलते हुए वाहन और रोते हुए लोग दिखाई देते हैं। इसके नए ट्रेलर में लोगों पर जुल्म के खिलाफ खड़ी अनुष्का का खौफनाक अवतार देखने को मिल रहा है। एक सीन में वो हाथ में खड्ग और एक कटा हुआ सिर लेकर चलती दिखाई दे रही हैं। एक डायलॉग में वह कहती हैं ‘अगर वो नहीं रुकेंगे तो हम भी नहीं रुकेंगे।’ इस नए ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने का काम किया है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।
कुछ दिन पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में विक्रम प्रभु और अनुष्का शेट्टी को एक प्यार में डूबे जोड़े के रूप में दिखाया गया था। उससे नया ट्रेलर कहीं अलग दिखाई दे रहा है। इस फिल्म में गांजा तस्करी और उसके चंगुल में फंसे आम लोगों की कहानी है। उनके जुल्म के खिलाफ फिल्म के लीड किरदार भिड़ते हैं और उन्हें आजाद करवाने निकलते हैं।
पहले यह फिल्म इस साल 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 5 सितंबर को रिलीज होगी। इसके प्रोडक्शन से जुड़ा कुछ काम बाकी था और बीच में कुछ बड़ी फिल्में जैसे ‘कुली’ आ रही थीं, इसलिए भी इसकी रिलीज को टाल दिया गया था।
यूवी क्रिएशन्स ने घाटी को प्रोड्यूस किया है। इसका निर्देशन कृष जगरलामुदी ने किया है। अनुष्का शेट्टी कृष के साथ इस मूवी में दूसरी बार काम करती दिखाई देंगी। इससे पहले वो ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वेदम' में साथ काम कर चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म यूवी क्रिएशन्स के साथ अनुष्का शेट्टी की चौथी फिल्म है। तमिल अभिनेता विक्रम प्रभु फिल्म में देसी राजू का किरदार निभा रहे हैं। आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में विक्रम प्रभु ने बताया था कि उन्होंने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए आठ किलो वजन कम किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story