मनोरंजन
'कौन बनेगा करोड़पति 14' का नया प्रोमो जारी, एक भी कंटेस्टेंट नहीं दे पाए आसान सवाल का जवाब
Rounak Dey
4 Sep 2022 7:11 AM GMT

x
फिर वह तीसरा और आखिरी सवाल पूछते हैं।
'कौन बनेगा करोड़पति 14' का हर एपिसोड वाकई कमाल का होता है। हर कोई तगड़ी तैयारी के साथ शो में आता है। लेकिन कई बार उसमें भी चूंक हो जाती है। मतलब आसान से आसान सवाल का जवाब भी हड़बड़ी में कंटेस्टेंट्स दे नहीं पाते हैं। कंफ्यूज हो जाते हैं। ऐसा ही हुआ बीते एपिसोड में। जब बिग बी ने सवाल पूछा लेकिन उनको जवाब ही नहीं मिला। ऐसे में उनका चेहरा देखने लायक था।
दरअसल, Kaun Banega Crorepati 14 के होस्ट और दोस्त अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को खेल शुरू करना था। इसके लिए उन्हें हॉटसीट पर कोई-न-कोई तो चाहिए था। इसके लिए उन्होंने फास्टेस्ट फिंगर्स फर्स्ट खेला। लेकिन कोई जवाब ही नहीं दे पाया। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या पूछ लिया गया। तो बता दें कि सवाल कुछ ऐसा था-
इनमें से कौन-सी जगह नई दिल्ली से सबसे दूर है?
ए) बेंगलुरु
बी) पुणे
सी) हैदराबाद
डी) भुवनेश्वर
सही जवाब इसका ऑप्शन A है- बेंगलुरु। जब बिग बी ये देखने के लिए गए कि कितनों ने सही जवाब दिया है तो स्क्रीन पर एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं था जिसने गलत या सही कैसा भी जवाब दिया हो। पूरी स्क्रीन साफ थी। 8 प्रतिभागियों में से जब किसी ने नहीं बताया तो अमिताभ बच्चन बोले- निल बटा सन्नाटा। वहीं सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। एक्टर सभी कंटेस्टेंट्स को देखते हैं और पूछते हैं कि वह सभी भारत से ही हैं या फिर बाहर से। मतलब किसी का जवाब नहीं आया। इसके बाद वह दूसरा प्रश्न पेश करते हैं। इसमें पूछते हैं-
इनमें से कौन सा खाद्य पदार्थ आमतौर पर केसरिया रंग का होता है?
ए) रसगुल्ला
बी) पालक पनीर
सी) पुदीना चटनी
डी) इमरती
इसका सही जवाब है- D) इमरती। इसका जवाब चार लोगों को छोड़कर 6 लोग देते हैं। फिर वह तीसरा और आखिरी सवाल पूछते हैं।

Rounak Dey
Next Story