मनोरंजन

सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की 'जटाधारा' का नया पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर

jantaserishta.com
4 Aug 2025 5:03 PM IST
सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की जटाधारा का नया पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
x
मुंबई: सोमवार को मेकर्स ने 'जटाधारा' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। इसमें सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा का अलौकिक अवतार दिखाई दे रहा है। इंस्टाग्राम पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "इंतजार खत्म, गवाह बनिए पौराणिकता के शानदार विजुअल से भरी जटाधारा का! सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा और भगवान शंकर की एक झलक स्क्रीन पर आग लगा रही है। प्रेरणा अरोड़ा इंडियन सिनेमा को फिर से परिभाषित करने जा रहे हैं। टीजर 8 अगस्त को आएगा, इतिहास बनने जा रहा है।"
इस पोस्टर से 'जटाधारा' की दुनिया से दर्शक रूबरू होते हैं, जहां मिथक और सच्चाई के बीच की उहापोह है। इसी बीच तूफानी माहौल में सुधीर बाबू का किरदार उभरता है। जो युद्ध के लिए तैयार है। अगले सीन में दसपिशाचिनी दिखती है। एक राक्षसी जो दबे हुए खजाने की रक्षा करती दिख रही है। बेहद भयावह। इसका मुख नीचे और पैर ऊपर है।
इसकी आगे की कास्ट डिटेल जल्द ही बताई जाएगी। इसे जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। इसे एस के जी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। फिल्म में कमाल के वीएफएक्स देखने को मिलेंगे। म्यूजिक जी म्यूजिक कंपनी पर रिलीज होगा। साल के आखिर में इसे रिलीज करने की प्लानिंग है।
रुस्तम के बाद 'जटाधारा' प्रेरणा अरोड़ा की जी स्टूडियो के साथ दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने पैडमैन, परी, और बत्ती गुल मीटर चालू जैसी फिल्में बनाई हैं। मार्च में ही सोनाक्षी सिन्हा ने इसकी शूटिंग का दूसरा शेड्यूल खत्म किया था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story