मनोरंजन

अक्षय कुमार की फिल्म 'Ram Setu' का नया पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Rounak Dey
8 Oct 2022 4:10 AM GMT
अक्षय कुमार की फिल्म Ram Setu का नया पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
x
राम सेतु 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी फिल्म का नया पोस्टर सामने आ गया है। इस पोस्टर को खुद अक्षय कुमार ने शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

राम सेतु के पोस्टर में अक्षय कुमार के अलावा जैकलिन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा नजर आ रहे हैं। सभी कुछ न कुछ तलाशते हुए दिख रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार काफी चौके हुए लग रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- आपके द्वारा बनाए जा रहे सभी अद्भुत पोस्टरों से प्रेरित होकर, यहाँ कुछ ऐसा है जिस पर मैंने टीम के साथ काम किया है। उम्मीद है आप इसे पसंद करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राम सेतु का ट्रेलर 11 अक्टूबर, 2022 को रिलीज होगा।
बता दें, फिल्म का लेखन और निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। राम सेतु 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Next Story