मनोरंजन

हनुमान जयंती पर आदिपुरूष का नया पोस्टर हुआ रिलीज

Rounak Dey
6 April 2023 12:52 PM IST
हनुमान जयंती पर आदिपुरूष का नया पोस्टर हुआ रिलीज
x
हनुमान जन्मोत्सव के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।
। प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष जल्द ही रिलीज होने वाली है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। रामनवमी के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर रिजील किया गया था। जिसमें प्रभास को श्री राम, कृति सेनन को मां सीता, सनी सिंह को लक्ष्मण और हनुमान रूपऔर देवदत्त नागे को उन्हें प्रणाम करते दिखा गया है। वहीं, हनुमान जयंती के मौके पर और पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें श्री बजरंग बली देवदत्त नागे भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।
आदिपुरुष से देवदत्त गजानन का सामने आया फर्स्ट लुक
इस पोस्टर में राघव के प्रति उनकी वीरता और प्रचंडता को प्रदर्शित करते हुए इस पोस्टर में देवदत्त नागे को श्री बजरंग बली के रूप में दर्शाया गया है! आदिपुरुष के निर्माताओं ने देवदत्त नागे अभिनित श्री बजरंग बली के पोस्टर का अनावरण किया, जिन्हें शक्ति, दृढ़ता और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। प्रभु श्री राम के साथी, पालक और भक्त को कोटि-कोटि नमन, टीम ने इस पवित्र अनावरण के साथ हनुमान जन्मोत्सव के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।

Next Story