मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडिस की नई तस्वीरें, अब सपोर्ट कर रहे फैंस

Nil dhankar
26 Jan 2022 9:30 PM IST
जैकलीन फर्नांडिस की नई तस्वीरें, अब सपोर्ट कर रहे फैंस
x

जैकलीन फर्नांडिस कुछ दिनों से कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने कॉन्टैक्ट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. कुछ दिनों पहले जैकलीन की सुकेश के साथ प्राइवेट फोटोज वायरल हुई थीं. इन फोटोज के वायरल होने के बाद जैकलीन ने खुद सोशल मीडिया पर सभी से रिक्वेस्ट की थी कि प्लीज उनकी फोटोज को वायरल ना करें.

अब इन सब मामले के बाद जैकलीन ने अपनी पहली फोटो शेयर की है. ये फोटो जैकलीन ने फैंस को गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई देते हुए की है. जैकलीन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, हैप्पी रिपब्लिक डे इंडिया.जैकलीन के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर उनके सेलेब्स तक, सभी उनकी वापसी पर उन्हें बधाई दे रहे हैं. साथ ही उनका पूरा सपोर्ट भी कर रहे हैं.

जैकलीन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब फिल्म अटैक, बच्चन पांडे, सर्कस और राम सेतू में नजर आने वाली हैं.


Next Story