मनोरंजन

शो 'तारक मेहता' में होने जा रही है नई एंट्री, ये एक्ट्रेस लगाएंगी मनोरंजन का तड़का

Subhi
29 May 2022 2:30 AM GMT
शो तारक मेहता में होने जा रही है नई एंट्री, ये एक्ट्रेस लगाएंगी मनोरंजन का तड़का
x
तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शो में जल्द ही एक नए चेहरे की एंट्री होने जा रही है। कुछ समय से यह शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इस शो में दया बेन के किरदार की दोबारा वापसी की बात सामने आई थी।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शो में जल्द ही एक नए चेहरे की एंट्री होने जा रही है। कुछ समय से यह शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इस शो में दया बेन के किरदार की दोबारा वापसी की बात सामने आई थी। इस बात की जानकारी खुद शो के मेकर असित मोदी ने दी थी। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि इस किरदार में दिशा वकानी वापसी करेंगी या किसी नए चेहरे को मौका दिया जाएगा।

हाल ही में इस शो को शैलेश लोढ़ा ने अलविदा कहा है। शुरुआत से ही इस शो से जुड़े शैलेश जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करते नजर आ सकते हैं। इस बीच खबर है कि शो में जल्द ही एक्ट्रेस खुशबू पटेल की एंट्री होने जा रही है। शो में खुशबू को पोपटलाल के लव इंट्रेस्ट के रूप में दिखाया जाएगा। इस नए एंट्री से अब दर्शकों को शो में नया ट्विट्स देखने को मिल सकता है।

हाल ही में जब जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी से पूछा गया कि इतने वर्षों से एक ही शो में काम करने पर क्या वह बोर नहीं हुए? इस पर उन्होंने बताया कि उन्हें जो स्क्रिप्ट दी जाती है वह उसके साथ न्याय करने की पूरी कोशिश करते हैं। दिलीप ने कहा कि पूरी टीम इस शो के लिए कड़ी मेहनत करती है। शो की सफलता सभी की मेहनत का परिणाम है।

हाल ही में शैलेष लोढ़ा के शो को छोड़ने को लेकर प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे समझ नहीं आता ये कौन है जो सूत्र के नाम पर अफवाहें फैला रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में न शैलेष लोढ़ा ने कोई ऑफिशियल बयान दिया है और न ही उनकी तरफ से कभी कुछ ऐसा कहा गया है, लेकिन पिछले दो दिनों से इस खबर ने उन्हें परेशान कर दिया है। अगर कुछ भी होता है, तो इसकी जानकारी जरूर दे दी जाएगी।


Next Story