मनोरंजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में हुई नई एक्ट्रेस की एंट्री

Admin4
2 Oct 2023 12:26 PM GMT
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में हुई नई एक्ट्रेस की एंट्री
x
मुंबई। विवादों में घिरे टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’) के फैंस के लिए खुशखबरी (Good News) है। शो के मेकर्स ने इसमें नई जान डालने के लिए एक-एक करके किरदारों को वापस लाना शुरू कर दिया है।
बता दें कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में कई एक्टर्स के शो छोड़ने के बाद अब एक नई एंट्री हुई है। रीटा रिपोर्टर के किरदार में नजर आने वाली प्रिया आहूजा का रिप्लेसमेंट मिल गया है। इस किरदार में एक नई एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।
टीवी के सबसे हिट फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इस शो के हर एक कलाकार को भर-भर के लोगों से प्यार मिलता है। शो के चाइल्ड आर्टिस्ट्ल को भी लोग खूब पसंद करते हैं और ये हर घर में पहचाने जाने वाले नाम बन गए हैं। कई कलाकार अब शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनकी लाइफ की हर अपडेट से लोग वाकिफ रहना चाहते हैं। फिर चाहे वो दया भाभी यानी दिशा वकानी हों या फिर रीटा रिपोर्टर प्रिया अहूजा हों। वैसे दोनों ही एक्ट्रेस अब शो का हिस्सा नहीं हैं। प्रीया ने भी बीते दिनों शो को अलविदा कह दिया। इसी बीच अब शो में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है।
Next Story