मनोरंजन

नील नितिन मुकेश ने अपनी लाडो संग तस्वीरें की शेयर, लिखा- सिर्फ पापा की जान

Neha Dani
26 Feb 2022 10:25 AM GMT
नील नितिन मुकेश ने अपनी लाडो संग तस्वीरें की शेयर, लिखा- सिर्फ पापा की जान
x
'जॉनी गद्दार' और कैटरीना कैफ के साथ 'न्यूयॉर्क' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी लाडली नुर्वी के साथ बिताए गए मस्ती भरे पलों को अक्सर कैमरे में कैद करते रहते हैं। कभी बेटी की चोटी बनाते हैं तो कभी उनके साथ डांस करते हैं। वहीं नुर्वी भी बाकि नन्हें स्टार्स किड्स की तरह काफी फेमस हैं। हाल ही में नील ने अपनी लाडो संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों में नुर्वी पापा नील संग क्यूट अंदाज में पोज दे रही हैं। पहली तस्वीर में जहां नील कैमरे की ओर देख रहे हैं। वहीं नुर्वी कहीं ओर ही देख रही हैं। एक तस्वीर में नील लाडो के गाल पर किस कर रहे हैं।


लुक की बात करें तो नील ब्लू डेनिम लुक में दिखे। वहीं नन्हीं नुर्वी डार्क ब्लू डेनिम में क्यूट दिखीं। दो चोटियां उनके लुक को और भी प्यारा बना रही हैं। इन तस्वीरें के साथ नील ने हार्ट इमोजी बनाते हुए-सिर्फ पापा की लिखा है। फैंस बाप-बेटी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय के घर 20 सितंबर 2018 को बच्चे की किलकारी गूंजी थी। रुक्मिणी सहाय ने बेटी नुर्वी को जन्म दिया था। कपल ने अपनी बेटी का नाम नील और रुक्मणि का नाम जोड़कर नुर्वी बना है।
काम की बात करें तो नील नितिन मुकेश सलमान खान के साथ 'प्रेम रतन धन पायो', प्रियंका चोपड़ा के साथ '7 खून माफ', बिपाशा बसु के साथ 'जॉनी गद्दार' और कैटरीना कैफ के साथ 'न्यूयॉर्क' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।





Next Story