मनोरंजन
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने धूमधाम से मनाई दिवाली, रॉयल लुक में नजर आई 'पाखी'
Rounak Dey
25 Oct 2022 6:09 AM GMT

x
जिसे देखकर कोई भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएगा।
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बीते दिन दिवाली को लेकर बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के सितारे एक्साइटेड दिखे। ये सेलेब्स सोशल मीडिया पर तस्वीरें डाल फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं देते नजर आए। बता दें कि कई सितारों ने तो बीते दिन शादी के बाद अपनी पहली दिवाली मनाई। इस लिस्ट में 'गुम है किसी के प्यार में' के ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी शामिल हैं। उन्होंने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली बड़े ही धूमधाम से मनाई जिसकी तस्वीरें अब सामने आई हैं। आइए नजर डालते हैं नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के इन फोटोज पर..
ऐश्वर्या शर्मा ने बिखेरा जलवा
ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने पति नील भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' की पाखी और विराट ने अपनी पहली दिवाली बेहद खूबसूरती से सेलिब्रेट की। ऐश्वर्या ने इन फोटोज को शेयर करते हुए फैंस को दिवाली की ढेर सारी बधाइयां भी दी हैं।
रेड आउटफिट में ऐश्वर्या और नील ने की ट्विनिंग
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने दिवाली के इस खास मौके पर ट्विनिंग करते हुए रेड आउटफिट पहना, जिसमें दोनों बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। फैंस इन तस्वीरों को देख खुशी से खिलखिला उठे हैं।
रेड आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगीं ऐश्वर्या शर्मा
दिवाली के इस मौके पर ऐश्वर्या शर्मा ने सलवार सूट पहना, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लगा। ट्रेडिशनल आउटफिट में ऐश्वर्या शर्मा फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।
दिवाली को लेकर एक्साइटेड दिखे ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट
शादी के बाद अपनी पहली दिवाली को लेकर ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट काफी एक्साइडेट दिखे जिसकी गवाही ये तस्वीरें दे रही हैं। बताते चलें कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने इस त्योहार के लिए तैयारियां जोरों-शोरों से की थी।
फोटोज में एक-दूजे की आंखों में खोए दिखे ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट
दिवाली के इस खास मौके पर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने एक से बढ़कर एक पोज दिए। फोटोज में दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आए, जिसे देखकर कोई भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएगा।
Next Story