मनोरंजन

राजस्थान दुल्हा दुल्हन बने नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा, नेशनल टीवी पर भरी मांग, देखें तस्वीर

Neha Dani
27 Feb 2022 3:34 AM GMT
राजस्थान दुल्हा दुल्हन बने नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा,  नेशनल टीवी पर भरी मांग, देखें तस्वीर
x
शादी के बाद ही कपल अपने रोमांटिक पलों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है।

'गुम है किसी के प्यार के' 'विराट' यानि नील भट्ट और 'पाखी' उर्फ ऐश्वर्या शर्मा टेली वर्ड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। नील और ऐश्वर्या की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में इस कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

दोनों राजस्थान दुल्हा दुल्हन बने दिख रहे हैं। दरअसल, ये कपल जल्द ही 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आने वाले हैं। शो से जुड़े कई प्रोमो वीडिया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये तस्वीरें भी उसी दौरान की हैं।


लुक की बात करें तो ऐश्वर्या सुर्ख लाल जोड़े में दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को चूड़ियां, मांग टीका, नथ, चोकर नेकलेस से पूरा किया है। वहीं नील शेरवानी में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में नील कभी ऐश्वर्या के गाल पर किस करते दिख रहे हैं तो कभी उसे प्यार से निहार रहे हैं।
इसके अलावा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों शादी के जोड़े में धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं।
इतना ही नहीं वीडियो में नील ने ऐश्वर्या की मांग तो भरी ही, साथ ही उन्हें सजाते हुए भी नजर आए।
नील और ऐश्वर्या ने 30 नवंबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन में सात वचन लेकर एक-दूजे का हुआ। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद ही कपल अपने रोमांटिक पलों की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करता रहता है।


Next Story