मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा, देखें मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें

Rani Sahu
29 Nov 2021 4:02 PM GMT
शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा, देखें मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें
x
टेलीविजन धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' के विराट और पत्रलेखा उर्फी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं

टेलीविजन धारावाहिक 'गुम है किसी के प्यार में' के विराट और पत्रलेखा उर्फी नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने बीते साल ही जनवरी के महीने में एक दूसरे के साथ सगाई की थी। जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वहीं सगाई करने के करीब एक साल बाद दोनों शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में नील और ऐश्वर्या की मेहंदी सरेमनी हुई है। जिसकी तस्वीरें खुद होने वाली दुल्हनिया ऐश्वर्या शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ऑनस्क्रीन देवर- भाभी का किरदार निभाते हैं। इन दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली ऐश्वर्या शर्मा अपनी शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा की मेहंदी सेरेमनी हुई है। जिसकी तस्वीरें खुद ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ऐश्वर्या शर्मा अपने परिवार के साथ मेहंदी सेरेमनी में काफी खुश नजर आ रही हैं।
ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या शर्मा ने गहरे हरे रंग का स्लीवलेस गरार पहना हुआ है। जिसमें ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने इसके साथ कोई हैवी ज्वेलरी ना पहनते हुए केवल कान के बुंदे पहने हुए हैं। ऐश्वर्या के हाथों में भी बेहद खूबसूरत मेहंदी लगी है।
मेहंदी सेरेमनी की इन तस्वीरों में ऐश्वर्या शर्मा के साथ उनका परिवार और दोस्त भी नजर आ रहे हैं। ऐस्वर्या की बहनें और उनके माता- पिता के अलावा उनकी बेस्ट फ्रेंड आशना भी इस मेहंदी सेरेमनी का हिस्सा रहीं। ऐश्वर्या शर्मा की इन तस्वीरों को देख उनके फैंस और दोस्त अभिनेत्री की जमकर सराहना कर रहे हैं। साथ ही साथ उन्हें शादी की बधाई भी दे रहे हैं। बता दें कि नील और ऐश्वर्या की शादी मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हो रही है। उज्जैन ऐश्वर्या का होम टाउन है जहां ये दोनों परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे।


Next Story