मनोरंजन

नेहा सिंह राठौर ने कही ये बात, Khesari Lal Yadav पर भड़कीं

Rounak Dey
3 Dec 2022 5:24 AM GMT
नेहा सिंह राठौर ने कही ये बात, Khesari Lal Yadav पर भड़कीं
x
ऐसे गंदे-गंदे गानों को क्यों गाते हैं। जब आपकी बेटी आपको ऐसे देखेगी तो क्या बोलेगी कि उसका पिता कैसे गंदे गानों पर नाच रहा है।'
Neha Singh Rathore on Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक लाइव वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था। खेसारी ने इस क्लिप को साझा करते हुए कहा, 'मैं हमेशा सिर्फ आपको एंटरटेन करने की कोशिश करता हूं। मैं रात-दिन, गर्मी-सर्दी हर वक्त काम करता हूं। मुझे काम करने दो। अगर आप लोगों को लगता है कि मैंने भोजपुरी भाषा के लिए कुछ नहीं किया है और कुछ नहीं कर पाऊंगा तो मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगा।' इसके अलावा उन्होंने अपनी बेटी को लेकर भी एक बयान दिया था कि, मैं अपनी बेटी को क्या कहूंगा कि पिता की वजह से लोग उसे ट्रोल कर रहे हैं।' खेसारी लाल का एक ये वीडियो देख उनके फैंस का दिल टूट गया था। इस बीच भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए खेसारी लाल यादव को जमकर ट्रोल किया है।
नेहा सिंह राठौर ने कही ये बात
नेहा सिंह राठौर ने फेसबुक पर एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें वो अपने अंदाज में खेसारी लाल यादव की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही हैं।नेहा ने कहा, 'मैं नाम तो नहीं लूंगी किसी का पर आप समझ जाएंगे एक इंसान आते है और कहते हैं कि मैं पिता हूं और फिर पिता का हवाला देकर बचना चाहते है चीजों से और फिर राजपूत समाज और यादव समाज करने लगते हैं। सबसे पहले तो मैं कहना चाहती हूं कि जो बोया है वही काटोगे। मुझे पता है कि यहां भी कुछ यादव जी टाइप के लोग आ जाएंगे क्योंकि मैं राजपूत समाज से हूं। और ये कहेंगे कि मैं राजपूत और भूमिहार खेल रही हूं। तो कहते रहिए मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं सच को सच कहूंगी और गलत को गलत... आप कहते हैं कि आप अब पिता हैं और मेरी बेटी के लिए गंदे गीत गाए जा रहे है। पहले ये बताइए शुरूआत किसने की। आपने ही तो ये सब शुरू किया था। जब आप खुद एक पिता है तो ऐसे गंदे-गंदे गानों को क्यों गाते हैं। जब आपकी बेटी आपको ऐसे देखेगी तो क्या बोलेगी कि उसका पिता कैसे गंदे गानों पर नाच रहा है।'
Next Story