मनोरंजन

पेरिस से लौटते हुए नेहा-रोहनप्रीत एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, हाथों में हाथ थामे कैमरे के सामने दिए पोज

Rounak Dey
26 Nov 2021 5:00 PM IST
पेरिस से लौटते हुए नेहा-रोहनप्रीत एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, हाथों में हाथ थामे कैमरे के सामने दिए पोज
x
उनका ये गाना फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

सिंगर नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर्स में से एक है। इन्होंने अपने करियर में एक से बढ़ कर एक हिट, ब्लॉकबस्टर सॉन्ग्स गाए हैं। पिछले साल यानि 2020 में नेहा ने पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग शादी रचाई थी, जिसके बाद दोनों एक साथ खूब एंजॉय करते नजर आते हैं। हाल ही में ये कपल पैरिस घूमने गया था, जहां कुछ दिन बिताने के बाद दोनों मुंबई लौट आए हैं। वहां से लौटते हुए कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो एयरपोर्ट पर नेहा रोहन का कैजुअल लुक देखने को मिला।


नेहा कक्कड़ क्रॉप टॉप और पैंट के ऊपर से व्हाइट कोट पहने खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उनके पति पीच स्वैट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट में परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं।
एयरपोर्ट पर दोनों हाथों में हाथ थाम चलते हुए कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। फैंस को कपल ये का सिंपल अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
काम की बात करें तो नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने हालिया रिलीज हुए सॉन्ग दो गल्लां को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। उनका ये गाना फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

Next Story