मनोरंजन

नेहा मर्दा बीच के किनारे पड़े बड़े-बड़े पत्थरों पर बैठी हुई पोज देती आई नजर, देखें दिलकश तस्वीर

Neha Dani
26 Jun 2022 7:45 AM GMT
नेहा मर्दा बीच के किनारे पड़े बड़े-बड़े पत्थरों पर बैठी हुई पोज देती आई नजर, देखें दिलकश तस्वीर
x
लेकिन अभी वह पर्दे से दूर हैं। और डिजिटल कॉन्टंट क्रिएट कर रही हैं।

टीवी सीरियल 'डोली अरमानों की' में डरी सहमी नेहा मर्दा का अब तो अलग ही अवतार में दखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर शॉर्ट ड्रेस में जुल्फें लहराती वह कहर ढाने में पीछे नहीं रहती हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनकी तस्वीरें आते ही धड़ल्ले से पसंद की जाती हैं। वायरल होती हैं। लाइक्स और कॉमेंट्स की तो बारिश होने लगती है। उनका कातिलाना तेवर देख तो लोगों के दिलों पर छूरियां तक चल जाती हैं। एक बार उन्होंने ऐसा हाल फिर से कर दिया है।






नेहा मर्दा के कुछ पोस्ट्स आप देखेंते तो वह ज्यादातर समंदर के किनारे के ही होते हैं। जिसमें वह इठलाती तो कभी बलखाती हुई दिखाई देती हैं। लेटेस्ट पोस्ट में वह बीच के किनारे पड़े बड़े-बड़े पत्थरों पर बैठी हुई पोज दे रही हैं। इसमें उन्होंने ब्लैक कॉस्ट्यूम कैरी किया हुआ है, जिसमें वह कमाल की लग रही हैं। लोग भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
नेहा मर्दा की दूसरी तस्वीर देखिए-



नेहा मर्दा समंदर में गिरी और फिर संभली
नेहा मर्दा (Neha Marda) ने अपने इंस्टा पर ऐसे तमाम वीडियो-फोटो शेयर किए हैं, जो बीच के किनारे के हैं। किसी में वह डांस कर रही हैं। किसी में वह समंदर में धड़ाम से गिरी हुई हैं। उन्होंने दो हफ्ते पहले एक वीडियो शेयर किया था। शुरुआत में तो वह खड़ी रहती हैं लेकिन बाद में उनका बैलेंस बिगड़ जाता है। और वह धड़ाम से गिर जाती हैं। हालांकि वीडियो शूट हो रहा था तो उन्होंने ये बात जाहिर नहीं होने दी और वह वहीं बैठे-बैठे ही अपने हुस्न का जलवा बिखेरने लगीं।
नेहा मर्दा का ऐसा रहा करियर
बता दें कि नेहा मर्दा ने साल 2005 में 'साथ रहेगा ऑलवेज' से डेब्यू किया था। लेकिन असल पहचान उनको 2008 में 'बालिका वधु' में गहना के किरदार से मिली थी। नेहा ने फिल्मों में भी काम किया है। शाहिद कपूर और विद्या बालन की फिल्म 'किस्मत कनेक्शन' से उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 'झलक दिखलाजा 8' रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुकी हैं। लेकिन अभी वह पर्दे से दूर हैं। और डिजिटल कॉन्टंट क्रिएट कर रही हैं।

Next Story