मनोरंजन
नेहा कक्कड़ का VIDEO हुआ वायरल, रोहनप्रीत बोले- प्लीज कॉल मी ना...
Shubhra Nandy
16 Jan 2021 10:56 AM IST

x
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह फैंस के पसंदीदा कपल में से एक हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेसक | बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह फैंस के पसंदीदा कपल में से एक हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करते नजर आ जाते हैं. हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ पंजाबी गाने पर एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं. वीडियो में नेहा कक्कड़ 'वन एएम गाने पर एक्सप्रेशंस दे रही हैं. वीडियो में सिंगर काफी क्यूट लग रही हैं.
यूं तो नेहा कक्कड़ (Neha kakkar Video) के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. लेकिन रोहनप्रीत सिंह ने भी बेहद ही मजेदार कमेंट किया है. इस वीडियो पर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh Video) ने कमेंट करते हुए लिखा, "हे ब्यूटीफुल, प्लीज कॉल मी ना." नेहा कक्कड़ के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
बता दें कि नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने जहां अपनी आवाज और गाने के दम पर बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है तो वहीं रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) ने भी अपने सिंगिंग के टैलेंट के जरिए लोगों का दिल जीता है. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह हाल ही में एक गाने 'नेहू दा व्याह' में भी साथ दिखाई दिये थे. इस गाने में नेहा कक्कड़ की शादी से जुड़ी चीजें दिखाई गई थीं. 'नेहू दा व्याह' सॉन्ग में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. इसके अलावा हाल ही में दोनों का 'ख्याल रख्या कर' सॉन्ग भी रिलीज हुआ था.
Next Story





