मनोरंजन

दोस्त की शादी में नेहा कक्कड़ के ठुमकों ने महफिल में बांधा समां, फैंस को भाया अंदाज, वीडियो

jantaserishta.com
17 Feb 2021 3:50 PM IST
दोस्त की शादी में नेहा कक्कड़ के ठुमकों ने महफिल में बांधा समां, फैंस को भाया अंदाज, वीडियो
x

बॉलीवुड कपल नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की जोड़ी लगातार सुर्खियों में चल रही है. इस जोड़ी का हर वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और फैन्स को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर रहा है. अब इस समय नेहा-रोहनप्रीत का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत अपने किसी दोस्त की शादी में जमकर एन्जॉय कर रहे हैं. दोनों कभी डांस कर रहे हैं तो कभी गाना गा रहे हैं. उनका ये रोमांटिक अंदाज देखते ही बन रहा है और हर कोई उनकी तारीफ करने में लगा हुआ है. वीडियो में नेहा क्ककड़ भी अलग ही मूड में नजर आ रही हैं. वे एक साथ कई गानों पर थिरक रही हैं. कभी शोना-शोना पर अपनी क्यूटनेस दिखा रही हैं तो कभी रोहनप्रीत संग रोमांटिक डांस कर रही हैं. रोहनप्रीत भी नेहा को स्पेशल फील करवाने का एक भी मौका छोड़ते नहीं दिख रहे हैं. एक वायरल वीडियो में खुद रोहनप्रीत भी नेहा के लिए गाना गा रहे हैं.


वैसे एक ऐसा वीडियो भी देखने को मिल रहा है जहा पर नेहा किसी बेबी संग खूब मस्ती कर रही हैं. वे उस बेबी को गोद में उठा डांस कर रही हैं. उनके उस अंदाज पर भी फैन्स की तरफ से मजेदार कमेंट किए जा रहे हैं. हर कोई उम्मीद जता रहा है कि बॉलीवुड का ये नया कपल भी जल्द कोई गुड न्यूज दे सकता है. मालूम हो कि नेहा संग रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को सात फेरे लिए थे. शादी के बाद से ही दोनों की हर फोटो ट्रेंड कर ही है. कभी दुबई में मनाया गया उनका हनीमून ट्रेंड करता है तो कभी वैलेंटाइन डे पर रोहनप्रीत का नेहा के लिए खास गिफ्ट.
हाल ही में रोहनप्रीत को नेहा संग इंडियन आइडल पर भी देखा गया था. सिंगिंग शो पर एक मौका ऐसा आया था जब लगातार नेहा और रोहनप्रीत ने साथ में कई सारे गाने गाए थे. वो एक ऐसा समा बंधा था कि सभी बस तारीफ करने को मजबूर हो गए और उनकी केमिस्ट्री में मग्न नजर आए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story