मनोरंजन

बिग बॉस ओटीटी पर संडे का वार में नजर आएगी नेहा कक्कड़

Tara Tandi
9 Sept 2021 3:25 PM IST
बिग बॉस ओटीटी पर संडे का वार में नजर आएगी नेहा कक्कड़
x
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) पिछले कुछ समय से प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) पिछले कुछ समय से प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक इन खबरों पर कभी रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन अब खबर आ रही है कि वह जल्द ही इसकी अनाउसमेंट करने वाली हैं. दरअसल, नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के साथ बिग बॉस ओटीटी में नजर आने वाली हैं.

दरअसल, स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी के संडे का वार में नेहा और टोनी आएंगे और इस दौरान नेहा बड़ी अनाउंसमेंट करने वाली हैं. अब नेहा सच में कोई अनाउंसमेंट करेंगी या नहीं ये तो शो के एपिसोड में ही पता चलेगा.

वैसे बता दें कि पिछले साल दिसंबर में नेहा ने बेबी बंप के साथ अपनी फोटो शेयर की थी. फोटो में नेहा के साथ रोहनप्रीत सिंह भी थे. फैंस फोटो को देखकर चौंक गए थे क्योंकि तब नेहा की शादी को सिर्फ 2 महीने ही हुए थे. हालांकि बाद में पता चला था कि ये फोटो उनके गाने की है ख्याल राख्या कर.

नेहा और रोहनप्रीत ने अक्टूबर में शादी की थी. शादी से पहले दोनों का गाना आया था नेहू दा व्याह. उस वक्त सभी को लगता था कि दोनों शादी नहीं कर रहे हैं बल्कि गाने का प्रमोशन कर रहे हैं. हालांकि जब दोनों की सगाई का वीडियो सामने आया तब सभी चौंक गए.

क्या है दोनों की लव स्टोरी

नेहा ने रोहनप्रीत के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि शूटिंग के दौरान दोनों मिले थे और तब रोहनप्रीत ने नेहा से कहा था कि वह उन्हें पसंद करते हैं. हालांकि सिंगर ने उनसे कहा कि वह अब रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहतीं, उन्हें अब सीधा शादी करनी है. तब रोहनप्रीत ने उनसे कहा कि वह अभी शादी करना नहीं चाहते हैं. इसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो गई.

बात बंद होने के बाद रोहप्रीत को एहसास हुआ कि वह नेहा के बिना नहीं रह सकते और फिर उन्होंने नेहा को शादी के लिए प्रपोज किया. इसके बाद दोनों एक-दूसरे के परिवार से मिले और फिर दोनों ने शादी कर ली.

कांटा लगा गाना से मचा रहे धमाल

नेहा, टोनी और हनी सिंह का हाल ही में गाना कांटा लगा रिलीज हुआ है. इस गाने को लेकर काफी समय से बज था और अब रिलीज होते ही इस गाने की धूम मची हुई है. इसी गाने को प्रमोट करने नेहा और टोनी बिग बॉस आ रहे हैं. वैसे बता दें कि जहां इस गाने को फैंस पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे ट्रोल भी कर रहे हैं.

Next Story