मनोरंजन

शिमरी गाउन में बढ़े वजन के साथ नजर आईं नेहा कक्कड़, डायमंड स्टडेड रिंग्स पर टिकी सबकी निगाहें

Neha Dani
5 Jun 2022 6:09 AM GMT
शिमरी गाउन में बढ़े वजन के साथ नजर आईं नेहा कक्कड़, डायमंड स्टडेड रिंग्स पर टिकी सबकी निगाहें
x
पर्सनल लाइफ की बात करें तो नेहा ने 24 अक्टूबर 2020 में शादी रचाई थी। कपल ने दिल्ली के गुरूद्वारे में लावां फेरे लिए थे।

सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी सिंगिग के साथ-साथ लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। नेहा इन दिनों अबू धाबी में 'आईफा अवॉर्ड्स 2022' अटेंड कर रही हैं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो इस समय सुर्खियों में हैं। लुक की बात करें तो नेहा ने रेड कलर के थाई हाई स्लिट शिमरी गाउन में स्टनिंग दिख रही हैं।

इस ऑफ शोल्डर इस गाउन में पीछे छोटी सी वेल भी है। नेहा ने सैटिन ग्लव्ज भी पहने हैं। ग्लव्ज के ऊपर नेहा कक्कड़ ने डायमंड स्टडेड रिंग्स पहनी हैं और ब्रेस्लेट कैरी किया हुआ है।




हैवी मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ नेहा कक्कड़ ने अपने लुक को कम्प्लीट किया हुआ है। इसके साथ ही सिंगर ने बालों पर क्रिंपिंग कराई हुई है। इस दौरान उन्होंने रेड हाई हील्स कैरी किए हैं।
ग्रीन कारपेट पर नेहा कक्कड़ के इस लुक ने चार चांद लगा दिए हैं। नेहा कक्कड़ किसी भी एक्ट्रेस से कम खूबसूरत और सिजलिंग नजर नहीं आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं
काम की बात करें तो नेहा का साॅन्ग ला ला ला हाल ही में रिलीज हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो में रोहनप्रीत उनके साथ हैं।पर्सनल लाइफ की बात करें तो नेहा ने 24 अक्टूबर 2020 में शादी रचाई थी। कपल ने दिल्ली के गुरूद्वारे में लावां फेरे लिए थे।

Next Story