मनोरंजन
पति रोहनप्रीत सिंह संग Neha Kakkar ने शेयर की तस्वीर, घर पर बैठकर सबसे ज्यादा ये काम करेंगी Indian Idol की जज
Rounak Dey
17 April 2021 7:01 AM GMT

x
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने सॉन्ग को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं और लगातार अपने फैंस से संवाद करती रहती हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वो सिंगर अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को नेहा कक्कड़ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दोनों जीमन पर बैठकर गिटार बजाते हुए काफी कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं। फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'लॉकडाउन टाइम... हाँसते हाँसते कट जाए रास्ते, जिंदगी यूं ही चलती रहे! लव यू पार्टनर रोहनप्रीत सिंह।'
Ads by Jagran.TV
उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 13 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कई बॉलीवुड कलाकार कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। फोटोज पर सिंगर और नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने कमेंट कर लिखा, 'नेहू भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दे और सब तुम्हें लोगों को बेहद प्यार करते हैं।'
Next Story