मनोरंजन
'द कपिल शर्मा' शो पहुंचीं नेहा कक्कड़, 'कांटा लगा' पर बना माहौल
Rounak Dey
23 Sep 2021 11:00 AM GMT
x
वो वहीं एक ट्रोल ने लिखा कि उन्हें यो यो हनी सिंह के लिए बुरा लग रहा जिन्हें टोनी के साथ काम करना पड़ रहा है।
सिंगर नेहा कक्कड़ इनदिनों अपने नए सॉन्ग कांटा लगा का प्रमोशन करने में जुटी हुईं हैं। हाल ही में उन्हें डांस दीवाने 3 के सेट पर देखा गया था और अब नेहा द कपिल शर्मा शो में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर नेहा का एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट पर यूजर नेहा के सॉन्ग कांटा लगा को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
कांटा लगा कर जमकर किया डांस
द कपिल शर्मा शो में इस हफ्ते आपको नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ नजर आने वालीं हैं। अब कपिल शर्मा का मंच हो तो धमाल तो पक्का है। हुआ भी कुछ ऐसा ही नेहा अपने सॉन्ग कांटा लगा पर कपिल और उनकी टीम के साथ जमकर ठुमके लगा रही हैं। नेहा की तरह ही कृष्णा अभिषेक ने भी बड़ी कलरफुल सी ड्रेस पहनी हुई है। और फिर एंट्री होती है कीकू शारदा की जो रंग जमाते हैं।
नेहा हुईं ट्रोल
अर्चान के इस वीडियो पर फैन्स काफी रिएक्शन दे रहे हैं। किसी को ये गाना पसंद आ रहा है तो कोई इसपर 'रेस्ट इन पीस' लिखा रहा है। एक यूजर का कहना है कि मुझे अर्चना के लिए दुख हो रहा है जिन्हें ऐसे गाने पर डांस करना पड़ रहा है। वो वहीं एक ट्रोल ने लिखा कि उन्हें यो यो हनी सिंह के लिए बुरा लग रहा जिन्हें टोनी के साथ काम करना पड़ रहा है।
Rounak Dey
Next Story