मनोरंजन
नेहा कक्कड़ सपोर्ट्स ब्रा के साथ ओरेज ट्रैंक पैंट में लगी ग्लैमरस, हैडफोन लगा अपनी धुन में खोईं एक्ट्रेस
Rounak Dey
27 Feb 2022 4:02 AM GMT
x
इस गाने में नेहा के साथ रोहनप्रीत सिंह भी नजर आए थे।
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी खूबसूरत और ग्लमैरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सिंगर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।
इन तस्वीरों में नेहा के 2 लुक देखने को मिल रहे हैं। पहले लुक की बात करें तो नेहा ने सपोर्ट्स ब्रा के साथ ओरेज ट्रैंक पैंट और जैकेट में ग्लैमरस दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप से कंप्लीट किया है।
हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने हाफ बालों की पोनी बनाई है। वहीं दूसरे लुक की बात करें तो नेहा ग्रीन नाॅटेड टाॅप और शिमरी पैंट में स्टाइलिश दिख रही हैं।
इस लुक में नेहा ने अपने हेयर्स को ओपन रखा ह। सिंगर की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो हाल ही में नेहा का गाना 'दो गल्लां' रिलीज हुआ था। इस गाने में नेहा के साथ रोहनप्रीत सिंह भी नजर आए थे।
Next Story