मनोरंजन

नेहा कक्कड़ कहलाती है भारत की शकीरा, जानें सिंगर की फर्श से अर्श तक पहुँचने की कहानी

Gulabi
6 Jun 2021 6:27 AM GMT
नेहा कक्कड़ कहलाती है भारत की शकीरा, जानें सिंगर की फर्श से अर्श तक पहुँचने की कहानी
x
बॉलिवुड की सिंगिंग सेंसेशन नेहा कक्कड़ आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं

बॉलिवुड की सिंगिंग सेंसेशन नेहा कक्कड़ आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा का करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। नेहा 4 साल की उम्र से ही अपनी बहन सोनू कक्कड़ के साथ माता के जगरातों में गाना गाने लगी थीं। ऋषिकेश में जन्मीं नेहा के परिवार की माली हालत काफी खराब थी। एक छोटे से कमरे में उनका परिवार रहता था। एक बार अपने पुराने घर की फोटो शेयर करते हुए नेहा ने बताया भी था उनके घर में किचन नहीं था। नेहा की मां ने उसी कमरे में एक टेबल को अपना किचन बनाया हुआ था।

लेकिन कहते हैं ना कि टैलेंट कभी छुपाए नहीं छुपता। नेहा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ । नेहा का परिवार ऋषिकेश दिल्ली शिफ्ट हो गया। जिसके नेहा भी अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मुंबई चली गईं। नेहा ने मुंबई में काफी स्ट्रगल किया । इसके बाद उन्होंने साल 2005 फेमस सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आयडल2 (Indian Idol2) में हिस्सा लिया। लेकिन यहां उन्हें कम वोट मिलने की वजह से शो को छोड़कर जाना पड़ा। लेकिन नेहा ने तब भी हार नहीं मानी, इसके बाद उन्होंने साउथ म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया । यहां उन्हें कई फिल्म फेयर अवॉर्ड मिले और धीरे धीरे उनका नाम होने लगा।नेहा ने अपने करियर की शुरुआत मीत ब्रोस के साथ की थी और उनके पहले एल्बम का नाम था 'नेहा द रॉकस्टार' । लेकिन बॉलिवुड में उन्हें सबसे पहला ब्रेक फिल्म कॉकटेल के गाने 'सेकंड हैंड जवानी' से मिला। इसके बाद नेहा की लोकप्रियता बढ़ती चली गई। फिर उन्होंने कभी दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा। नेहा ने एक के बाद एक कई सुपरहिट सॉन्ग्स बॉलिवुड को दिए जिनमें 'लंदन ठुमक दा', 'आओ राजा', 'सनी-सनी', एक तो कम जिंदगानी, आशिक बनाया आप ने जैसे बेहतरीन गाने शामिल हैं। करियर के टॉप पर जाकर नेहा का दिल भी टूटा। सिंगर नेहा कक्कड़ और एक्टर हिमांश कोहली एक दूसरे को डेट करने लगे थे। दोनों ने अपने प्यार का इजहार खुले तौर पर किया था। मगर बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। हिमांश से ब्रेकअप होने के बाद नेहा बुरी तरह से टूट गई थीं। इतना ही नहीं वो डिप्रेशन का भी शिकार हो गई थीं। कई बार अपने लाइव शोज में गाना गाते गाते वो रोने भी लग गई थीं। तब उन्होंने कहा भी था कि पहले मैंने इन गानों को गाया था मगर आज महसूस कर रही हूं। मगर कहते हैं ना किसी के जाने से किसी की जिंदगी नहीं रुकती। नेहा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कुछ सालों बाद उनकी लाइफ में दोबारा से प्यार ने दस्तक दी। पंजाबी सिंगर ने रोहनप्रीत ने नेहा से अपने प्यार का इजहार किया और नेहा ने भी उन्हें ऐक्सेप्ट कर लिया। दोनों ने पिछसे साल अक्टूबर में धूमधाम से शादी की और आज एक हैप्पिली मैरेड लाइफ जी रहे हैं। दोनों एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। फैंस भी इस जोड़ी को बेहद पसंद करती हैं। आए दिन इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
Next Story