मनोरंजन
नेहा कक्कड़ ने ऐसे संभाला किचन का भार, रोहनप्रीत ने जताया प्यार
Shubhra Nandy
7 Jan 2021 12:42 PM IST

x
बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। पिछले कुछ समय तक नेहा अपनी शादी और हनीमून को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। पिछले कुछ समय तक नेहा अपनी शादी और हनीमून को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। वहीं अब वो अपने वर्क कमिटमेंट्स को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। शादी के बाद नेहा ने अपने अपकमिंग वीडियोज पर भी काम शुरू कर दिया है। साथ ही सिंगर के लेटेस्ट वायरल वीडियो में उन्हें घर गृहस्थी संभालते भी देखा जा सकता है।
दरअसल, नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से एक में वो अपने लविंग हसबैंड रोहनप्रीत सिंह के लिए खाना बनाती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर ये साफ पता चल रहा है कि नेहा को कुकिंग करने में काफी मजा आ रहा है। साथ ही उनका ट्रेंडी स्टाइलिश लुक भी फैंस के जरिए काफी सराहा जा रहा है। येलो ट्यूब टॉप के साथ प्रिटेंड श्रग और ब्लू डेनिम स्लिट जींस पहने नेहा काफी क्लासी नजर आ रही हैं। साथ ही उनके चेहरे की मुस्कान ने तस्वीरों पर चार चांद लगा दी है।
वायरल तस्वीरों में नेहा कक्कड़ कभी लिविंग रूम तो कभी किचन में अपने कारमात दिखा रही हैं। साथ ही उनके घर का इंटीरियर डिजाइन भी फैंस को काफी फैशनेट कर रहा है। नेहा कक्कड़ की इस ब्यूटीफूल तस्वीर पर फैंस दिल खोलकर लाइक कर रहे हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में उनकी और उनके घर की तारीफे करते नहीं थक रहे हैं। इसके साथ नेहा के हसबैंड रोहनप्रीत सिंह ने भी कमेंट कर प्यार बरसाया है। पंजाबी सिंगर ने कमेंट कर लिखा है,'इस सुकून वाली स्माइल को मैं सारी उम्र ही देखता रहूं।' वहीं टोनी कक्कड़ ने दो ब्लैक दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। दोनों को अक्सर अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए एक दूसरे के प्रति प्यार जताते देखा जाता है। इस कपल को फैंस का प्यार भी बखूबी मिलता रहता है।
Next Story





