'Indian Idol 12' की शूटिंग छोड़ रोहनप्रीत संग सैर करने निकलीं नेहा कक्कड़, कैमरे के सामने शर्म से लाल

जनता से रिश्ता वेबडेसक | सोनी टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 की जज नेहा कक्कड़ बीते कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। नेहा कक्कड़ की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं। इस बार भी नेहा कक्कड़ की तस्वीरों ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। कुछ समय पहले ही नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत के साथ घूमती नजर आईं। इस दौरान कैमरे ने नेहा कक्कड़ की कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद कर लीं।
नेहा कक्कड़ जुहू में मीडिया से बातचीत करती नजर आईं। इस दौरान नेहा कक्कड़ काफी शरमा रही थीं। नेहा कक्कड़ ने अपने पति के साथ जमकर तस्वीरें क्लिक करवाई। तस्वीरें क्लिक करवाते समय नेहा कक्कड़ शरमा गईं। नेहा कक्कड़ की इस अदा ने फैंस का दिल जीत लिया है।
मीडिया को देखकर नेहा कक्कड़ के पति कैमरे के सामने मुस्कुरा दिए। जिसके बाद नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने कैमरे के आगे जमकर पोज दिए।





