मनोरंजन
नेहा कक्कड़ के इंस्टाग्राम पर हुए 60 मिलियन फॉलोअर, बनी तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वालीं सेलेब्रिटी
Shubhra Nandy
13 July 2021 12:59 PM IST

x
नेहा कक्कड़ अपनी आवाज से देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं. नेहा कक्कड़ का कोई भी गाना आते ही सुपरहिट हो जाता है.
नेहा कक्कड़ अपनी आवाज से देश के करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती हैं. नेहा कक्कड़ का कोई भी गाना आते ही सुपरहिट हो जाता है. वहीं नेहा कक्कड़ के फैन्स भी उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इसके साथ नेहा सोशल मीडिया क्वीन भी कही जाती हैं, सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता देखते ही बनती है. वे अक्सर अपने नए पोस्ट फैन्स के साथ साझा करती हैं. ऐसे में नेहा ने एक और खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है.
नेहा कक्कड़ के हुए 60 मिलियन फॉलोअर्स
दरअसल नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की पहली ऐसी सिंगर हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वहीं नेहा सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के साथ फिल्म इंडस्ट्री की तीसरी सेलेब्रिटी बन गई हैं. पहले नंबर पर प्रियंका चोपड़ा 65.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ आती हैं, जबकि दूसरे नंबर पर श्रद्धा कपूर 63.8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ हैं. चौथे और पांचवे नंबर पर दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट हैं. नेहा कक्कड़ ने सेलिब्रेशन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे रोहनप्रीत सिंह के साथ जश्न मनाती नजर आ रही हैं.
फैन्स के लिए लिखा प्यार भरा नोट
नेहा ने अपने फैन्स के लिए वीडियो के साथ एक प्यार भरा नोट भी लिखा है. वे लिखती हैं, '60 मिलियन प्यार! मैं खुश नहीं बेहद खुश हूं. आपने नेहू को जितना प्यार दिया है, उसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती. आप हो तो नेहा कक्कड़ है! आप सभी का धन्यवाद'. इसके साथ ही उन्होंने रोहनप्रीत सिंह को भी थैंक यू बोला है. नेहा कक्कड़ के इस वीडियो को अब तक 12 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ गए हैं.
Next Story





