मनोरंजन

नेहा कक्कड़ ने शो में कंटेस्टेंट संजना भट्ट का सपना किया पूरा, ''सा रे गा मा पा'' में धूमधाम से करवाई शादी

Rounak Dey
27 Dec 2021 4:52 PM IST
नेहा कक्कड़ ने शो में कंटेस्टेंट संजना भट्ट का सपना किया पूरा, सा रे गा मा पा में धूमधाम से करवाई शादी
x
उन्होंने इस जोड़े के लिए एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया जिसने संजना को बहुत भावुक कर दिया।'

बाॅलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में पति रोहनप्रीत सिंह संग सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' का हिस्सा बनीं। इस शो में नेहा ने जहां

टॉप 12 कंटेंस्टेंट्स की दमदार आवाज का मजा लिया। वहीं कंटेस्टेंट संजना भट्ट 'काला चश्मा' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसे गाने सुन मंत्रमुग्ध हो गईं।
नेहा ने शो में पहुंचकर कंटेस्टेंट संजना भट्ट का एक सपना भी पूरा किया। नेहा ने नेशलन टीवी पर संजना भट्ट की धूमधाम से शादी करवाई, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं।
नेहा और रोहनप्रीत ने भी संजना को उनके पति के साथ गठबंधन के लिए सेट पर सभी पुरुषों के साथ लड़के वालों के रूप में बदल दिया, जबकि सेट पर सभी महिलाएं शादी के लिए लड़की वालों का तरफ से बन गईं. दोनों ने सेट पर ही सात फेरे लिए।
इस वजह से करवाई शादी


दरअसल, नेहा ने बताया कि कैसे उन्होंने सुना था कि संजना और उनके पति कुछ कारणों से अपनी शादी की वीडियो सीडी नहीं बना सकते थे इसलिए, वह उनके लिए कुछ खास करना चाहती थीं।
उन्होंने कहा-'मुझे पता है कि तब हम आपकी शादी का हिस्सा नहीं बन सकते थे. लेकिन आप हमारे परिवार का हिस्सा हैं और अब हम 'सा रे गा मा पा' पर आपकी दोबारा शादी करवाकर शादी का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने इस जोड़े के लिए एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया जिसने संजना को बहुत भावुक कर दिया।'

Next Story