मनोरंजन

नेहा कक्कड़ हुई प्रेग्नेंट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति संग शेयर की फोटो

Neha Dani
18 Dec 2020 3:28 AM GMT
नेहा कक्कड़ हुई प्रेग्नेंट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति संग शेयर की फोटो
x
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं।

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं। नेहा ने सोशल मीडिया पर पति रोहनप्रीत सिंह संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है। नेहा ने जो फोटो शेयर की उसमें वो डेनिम डंगरी पहने हुए बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस फोटो को शेयर कर नेहा ने लिखा, '#KhyaalRakhyaKar'। मालूम हो कि नेहा ने 24 अक्टूबर को सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी की थी।

नेहा कक्कड़ के साथ- साथ उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने भी यही फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। जैसे ही नेहा और रोहनप्रीत ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया।


मालूम हो कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था इसके कुछ दिन बाद से ही दोनों की शादी को लेकर खबरें आने लगी थीं। हालांकि शुरुआत में नेहा के फैंस उनकी शादी की खबरों पर यकीन नहीं कर पा रहे थे लेकिन नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को धूम-धाम से शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों हनीमून पर दुबई गए थे और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।


Next Story