मनोरंजन
Youtube की सबसे बड़ी सिंगर बनी नेहा कक्कड़, डायमंड अवॉर्ड' लेने वाली अकेली भारतीय सिंगर
Rounak Dey
7 Jan 2021 1:57 PM IST

x
इंडियन आइडल 12 की जज और बेहतरीन गायिका नेहा कक्कड़ ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है।
इंडियन आइडल 12 की जज और बेहतरीन गायिका नेहा कक्कड़ ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है। नेहा को यू-ट्यूब डायमंड अवॉर्ड दिया गया है, जिसे पाने वाली वो अकेली भारतीय गायिका हैं। नेहा ने ख़ुशख़बरी इंस्टाग्राम पर साझा की तो उन्हें बधाइयां मिल रही हैं, जिनमें सबसे ख़ास बधाई पति रोहनप्रीत सिंह ने दी है।
नेहा ने इंस्टाग्राम पर ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर करके लिखा- यू-ट्यूब डायमंड अवॉर्ड हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय सिंगर। यह मेरे परिवार के बिना सम्भव नहीं था, जिनमे मेरे माता-पिता, भाई टोनी कक्कड़ और बहन सोनू कक्कड़ और आप (फैंस) शामिल हैं। आपका शुक्रिया अदा करना आसान नहीं है। नेहा ने रोहनप्रीत के लिए लिखा कि परिवार के नये सदस्य के लिए बहुत प्यार। इसके जवाब में रोहनप्रीत ने पत्नी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा- मेरी ख़ूबसूरत रानी को बधाई। मेरे बाबू के लिए कुछ भी असम्भव नहीं है। आप एक सुपरस्टार हो। नज़र ना लगे। अभी और आएंगे। गॉड ब्लेस यू।
रोहनप्रीत के अलावा अवनीत कौर, गौहर ख़ान समेत कई सेलेब्स और फैंस ने नेहा को बधाई दी। नेहा इस समय इंडियन आइडल 12 को जज कर रही हैं। उनके साथ विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया शो जज करते हैं। नेहा ने पिछले साल पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी का एलान करके चौंका दिया था। नेहा की शादी ख़ूब सुर्खियों में रही थी। नेहा ने अपनी शादी का हर अपडेट तस्वीरों और वीडियो के ज़रिए सोशल मीडिया में शेयर किया था, जिन्हें फैंस ने ख़ूब पसंद किया था, जिसकी वजह से तस्वीरें वायरल हुई थीं। हाल ही में नेहा ने पति रोहनप्रीत के साथ मिलकर सिंगल भी रिलीज़ किया था।
Next Story





