मनोरंजन

भाई टोनी के साथ नेहा फिर धूम मचाने को तैयार, लेकर आ रही हैं नया गाना 'कोका कोला-2'

jantaserishta.com
4 Oct 2025 6:02 PM IST
भाई टोनी के साथ नेहा फिर धूम मचाने को तैयार, लेकर आ रही हैं नया गाना कोका कोला-2
x
मुंबई: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ फैंस के लिए तोहफा लेकर आ रहे हैं। नेहा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि वह 'कोका-कोला' गाने का नया वर्जन लेकर आ रही हैं।
नेहा कक्कड़ ने फैंस की उत्सुकता बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पर गाने का पोस्ट साझा किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "कोका कोला-2 जल्द ही आने वाला है।" तस्वीरों में नेहा भाई टोनी और जूनियर के साथ नजर आ रही हैं। नेहा एक शानदार लग्जरी कार पर स्टाइलिश पोज दे रही हैं, जबकि उनके दोनों तरफ भाई टोनी कक्कड़ और छोटा जूनियर खड़े हैं।
नेहा ने कैप्शन में लिखा, "कोका कोला-2 जल्द ही आने वाला है।" यह पोस्ट देख फैंस गाने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अब होगी पार्टी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "नए गाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "ये दीवाली कोका-कोला-2 वाली।" इस नए वर्जन में टोनी कक्कड़ ने कम्पोजिंग, प्रोडक्शन और लिरिक्स का जिम्मा संभाला है। फैंस को उम्मीद है कि उनका क्रिएटिव टच हमेशा की तरह इस बार भी धमाकेदार रहेगा। डायरेक्शन का दमदार काम 'इनफ्लिक्ट' ने संभाला है।
बता दें, सॉन्ग 'कोका-कोला' पहले टोनी कक्कड़ ने रैपर यंग देसी के साथ मिलकर बनाया था, जिसके बाद यह काफी वायरल हुआ था। इसके बाद इसे 2019 में फिल्म 'लुक्का-छुप्पी' में नए वर्जन में रिलीज किया गया था। गाने को नेहा और टोनी कक्कड़ ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इसके लिरिक्स टोनी और मैलो-डी ने मिलकर लिखे थे। वहीं टोनी ने संगीतबद्ध भी किया था। रैपिंग का काम यंग देसी ने किया था। अब यह गाना फैंस की उम्मीदों को पूरा करने को बेताब है।
'कोका कोला' का पहला वर्जन रिलीज होते ही सुपरहिट साबित हुआ था। नेहा और टोनी की जोड़ी ने तब से लेकर अब तक कई हिट्स दिए, जैसे 'मिले हो तुम' और 'खुदा भी जब', लेकिन 'कोका कोला' की पॉपुलैरिटी बेमिसाल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story