मनोरंजन

नेहा धूपिया का छलका दर्द

Manish Sahu
10 Aug 2023 9:54 AM GMT
नेहा धूपिया का छलका दर्द
x
मनोरंजन: बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नेहा धूपिया बिंदास लाइफ जीती हैं। वो दो बच्चों की मां हैं। उनकी पहली प्रेग्नेंसी लाइमलाइट में रही थी। क्योंकि शादी से पहले वो प्रेग्नेंट हुई थीं। अपने एक इंटरव्यू में नेहा ने ट्रोलिंग पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोग अभी तक उन्हें शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर ट्रोल करते हैं। नेहा ने स्वयं को कैंसिल कल्चर का विक्टिम बताया। वो बोलती हैं- अधिकतर समय हम सोशल मीडिया का मिसयूज करते हैं और दूसरों को नीचा दिखाते हैं।
वही जब सोशल मीडिया की बात आती है तो जो चीज मुझे परेशान करती है वो ये कि कहीं किसी ने मीडिया या इंडस्ट्री से तो मुझे ट्रोल करने का प्रयास नहीं किया। बस इसलिए कि हम पब्लिक फिगर हैं, ये मतलब नहीं कोई भी हमपर अटैक कर सकता है। आज भी मुझे उन आर्टिकल्स में टैग किया जाता है, जहां शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की बात होती है। कोई है जो आप पर नजर बनाए हुए है, जिसकी कोई आवश्यकता नहीं है। नेहा ने इंटरव्यू में बिपाशा बसु की मदरहुड जर्नी की भी प्रशंसा की।
नेहा ने पिछले दिनों बिपाशा से लाइव सेशन में उनकी मदरहुड जर्नी पर बात की थी। बिपाशा ने बेटी के दिल में छेद होने का खुलासा किया था। बात करें नेहा की तो, 2018 में उन्होंने अंगद बेदी संग गुपचुप शादी कर सभी को चौंकाया था। शादी के समय वो प्रेग्नेंट थीं, बाद में नेहा ने इसका खुलासा किया था। नेहा वर्कफ्रंट पर एक्टिव हैं। रोडीज के कई सीजन्स में वो गैंग लीडर रहीं। पिछली बार उन्हें फिल्म A Thursday में स्क्रीन पर देखा गया।
Next Story