मनोरंजन

नेहा धूपिया ने बेटे के साथ खेलते हुए शेयर किया VIDEO

Ritisha Jaiswal
9 Nov 2021 1:47 PM GMT
नेहा धूपिया ने बेटे के साथ खेलते हुए शेयर किया VIDEO
x
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने कुछ महीने पहले ही अपने बेटे को जन्म दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने कुछ महीने पहले ही अपने बेटे को जन्म दिया है। नेहा धूपिया इन दिनों अपने मातृत्व सुख को एंजॉय कर रही हैं। नेहा और अंगद अक्सर अपने बेटे की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में नेहा धूपिया ने एक बार फिर से अपने बेटे की एक झलक फैंस को दिखाई है। नेहा धूपिया ने बेटे के साथ खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपने बेटे के साथ समय बिताती हुई नजर आती हैं। हाल ही में नेहा ने अपने बेटे के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेहा अपने बेटे के साथ खेल रही हैं। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि नेहा ने इस वीडियो में बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।
नेहा धूपिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नेहा धूपिया का बेटा लेटा है और कुछ- कुछ हलचल कर रहा है। नेहा बेटे के ऊपर अपना हाथ रखी हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'शेरशाह' का 'रांझा' गाना चल रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, 'उसकी स्लीव्स पर मेरा और उसका दिल पहना हुआ है। मम्मी मुझे बहुत प्यार करती हैं।' नेहा धूपिया और उनके बेटे का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर नेहा धूपिया के फैंस और उनके दोस्त भी कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में 3 अक्टूबर को नेहा धूपिया ने बेटे को जन्म दिया है। अंगद बेदी और नेहा धूपिया अपने बेटे के जन्म से बेहद खुश हैं। दोनों ही अक्सर ये खुशी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर करते रहते हैं। गौरतलब है कि अंगद बेदी और नेहा धूपिया की एक बेटी मेहर भी है। जो अभी महज चार साल की हैं





Next Story