मनोरंजन

बेटी मेहर के जन्मदिन पर Neha Dhupia ने शेयर किया खास पोस्ट

Neha Dani
19 Nov 2021 3:12 AM GMT
बेटी मेहर के जन्मदिन पर Neha Dhupia ने शेयर किया खास पोस्ट
x
इनके घर बेटे ने जन्म लिया है।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी सोशल मीडिया पर आए दिन बेटी की तस्वीरे शेयर करते हैं लेकिन आज यह दिन इस कपल के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज इनकी बड़ी बेटी मेहर तीन साल की हो गई हैं, जिनके लिए दोनों ने स्पेशल पोस्ट लिखा है।





जी हां, बेटी मेहर की तीसरे जन्मदिन के मौके पर स्टार पैरेंट्स ने सोशल मीडिया पर बेहद प्यार पोस्ट शेयर किया है। नेहा धूपिया ने 18 नवंबर 2021 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बेटी मेहर संग एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस स्वेटर के साथ शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं, मेहर उनके पास खड़ी हैं। इसे शेयर करते हुए नेहा लिखती हैं, 'इस दिन 3 साल पहले, 11:25 पर सुबह के समय...मेरा दिल मेरे शरीर के बाहर धड़कने लगा...हमारी बेबी गर्ल....'
'आपने हमें सिखाया कि, प्यार क्या होता है...हैप्पी बर्थडे...हमारी लिटिल यूनीकॉर्न मम्मा के पास शब्द कम पड़ गए हैं (जो कभी नहीं होता है)'। दूसरी ओर अंगद बेदी ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, आप हर दिन मुझे बेहतर बनाना चाहती हैं। मैं आपके प्रति अपना प्यार जाहिर नहीं कर सकता। भगवान का और आपकी प्यारी मां का आपको इस दुनिया में लाने के लिए और आपका हमें पेरेंट्स चुनने के लिए शुक्रिया'।
'मैं आपको प्यार करता हूं मेरी लाइफलाइन मेहर। जहां भी जाओ, वहां अपनी हंसी फैलाओ। वाहेगुरु आज और हमेशा आपको आशीर्वाद दें'। वीडियो में पिता और बेटी के बीच बेहद प्यारा बॉन्ड नजर आ रहा है। मालूम हो कि, नेहा और अंगद साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।
शादी के दौरान नेहा प्रेग्नेंट थीं। उसी साल नवंबर में बेटी मेहर को उन्होंने जन्म दिया था। वहीं बीते 3 अक्टूबर को यह कपल अपने दूसरे बच्चे के माता पिता बने हैं। इनके घर बेटे ने जन्म लिया है।
Next Story