मनोरंजन

Neha Dhupia ने दिया पटाखे न जलाने पर ज्ञान देना पड़ा भारी, लोगों ने ट्रोल करते हुए दिखाई एक्ट्रेस की धुआं उड़ाते हुई तस्वीर

Tulsi Rao
6 Nov 2021 1:57 PM GMT
Neha Dhupia ने दिया पटाखे न जलाने पर ज्ञान देना पड़ा भारी, लोगों ने ट्रोल  करते हुए दिखाई एक्ट्रेस की धुआं उड़ाते हुई तस्वीर
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करने के साथ ही वह हर मुद्दे पर बेबाकी से राय रखना भी जानती हैं। हालांकि दिवाली के मौके पर उन्हें ज्ञान देना भारी पड़ गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स शेयर करने के साथ ही वह हर मुद्दे पर बेबाकी से राय रखना भी जानती हैं। हालांकि दिवाली के मौके पर उन्हें ज्ञान देना भारी पड़ गया है।

जैसा कि सभी जानते हैं, बीते दिनों देशभर में हर्षाोल्लास के साथ दिवाली का त्योहार मनाया गया है। इस दौरान जगह-जगह पटाखों और आतिशबाज़ी से वातावरण काफी प्रदूषित हुआ है। कई सितारों ने अपने फैंस को पटाखे न जलाने की सलाह भी दी है। इनमें से एक एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी रहीं, लेकिन शायद उनकी नसीहत लोगों को रास नहीं आई। अभिनेत्री ने दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा पर अपने फैंस से पटाखे ना जलाने की अपील की थी।
उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा था, 'कृप्या पटाखे जलाना बंद करें। ये पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, ये हमें नुकसान पहुंचा रहे हैं, ये हमारे बच्‍चों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्‍लीज...!' यह कहते हुए उन्होंने हाथ जोड़े हुए इमॉटिकन भी बनाई। उनके इतना लिखने की देरी थी कि लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने उनकी पुरानी तस्वीर जिसमें वह हुक्का पी कर धुआं उड़ा रही हैं, उसे शेयर करते हुए उनपर तंज कसा है।
वहीं एक यूजर ने नेहा धूपिया की बोल्‍ड तस्‍वीर साझा करते हुए लिखा- बंद करो नग्नता। बच्चे देखेंगे, आने वाली पीढ़ी पर ये नग्नता बुरा प्रभाव डालेगी। यही नहीं एक्ट्रेस नॉनवेज खाने को लेकर भी लोगों की खरी खोटी सुन रही हैं। उनकी किसी पुरानी तस्वीर जिसमें एक्ट्रेस नॉनवेज डिनर कर रही हैं, उसे शेयर करते हए लोगों ने उनकी आलोचना की है। कुल मिलाकर नेहा को नसीहत देना भारी पड़ गया है।
हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है, इससे पहले एक्ट्रेस द्वारा ब्रेस्टफीड कराते हुए एक तस्वीर को लेकर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था। मालूम हो कि, बीते 3 अक्टूबर को नेहा दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है।


Next Story