मनोरंजन

मुंबई शहर से दूर नेहा ने पति का शानदार बर्थडे सेलिब्रेट, रोहनप्रीत सिंह बाथरोब में केक काटते आए नजर

Neha Dani
2 Dec 2021 5:23 AM GMT
मुंबई शहर से दूर नेहा ने पति का शानदार बर्थडे सेलिब्रेट, रोहनप्रीत सिंह बाथरोब में केक काटते आए नजर
x
लेकिन पहली दो मुलाकातों में ही ये दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और फिर हो गई चट मंगनी पट ब्याह।

बॉलीवुड की फेमस सिंग नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने 1 दिसंबर को अपने पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) संग 27वां जन्मदिन मनाया है। मुंबई शहर से दूर नेहा ने पति का शानदार बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस वीडियो में नेहा पति रोहन का केक कटवाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनका रोमांटिक गाना 'गल्ला करिए' बज रहा है। सिंगर अपने प्यार को केक के पास ले जाती हैं, उन्हें किस करती हैं और फिर केक काटने को बोलती हैं। इस दौरान नेहा जमकर डांस भी करती नजर आ रही है। इस दौरान रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) बाथरोब में केक काटते नजर आ रहे हैं।





रोहन का बर्थडे सेलिब्रेशन नहीं रूकने वाला है। नेहा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो जीवन! @rohanpreetsingh ️और पार्टी तो आज होने वाली है शाम को!!!! असली पार्टी आज होगी।' कपल के साथ घरवाले भी केक कटिंग सेरेमनी में शामिल हुए। बैग्राउंड में उनकी भी आवाज सुनाई दे रही है।
इससे पहले भी नेहा कक्कड़ की रोमांटिक तस्वीरें सामने आई थी। वो अपने पति के साथ पेरिस में क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं थी। उन्होंने वहां की तस्वीरे भी शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एफिल टावर के पास कपल किस करते नजर आए थे। इसके अलावा नेहा कई मौके पर अपने रोहन के साथ इश्क का इजहार कर चुकी हैं।
बता दें रोहनप्रीत सिंह पंजाब के एक जाने माने गायक है। रोहनप्रीत को बचपन से ही गाना गाने का बहुत शौक था जब ये तीन साल के हुए तब से ही गायकी का अभ्यास शुरू कर दिया था। इन्होने अपनी गायकी को ओर ज्यादा निखारने के लिए गुरमुख सिंह सेहगल से गायकी की ट्रेनिंग ली थी। रोहनप्रीत का जन्म 1 दिसंबर 1994 को पंजाब के पटियाला शहर में हुआ था।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह पिछले साल 2020 में ही शादी तके बंधन में बंधे थे। हाल ही में दोनों की शादी को एक साल हुआ है। अक्टूबर में दोनों ने शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। दोनों की पहली मुलाकात किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में हुई थी और इसी दौरान दोनों एक दूसरे के नजदीक आए, लेकिन पहली दो मुलाकातों में ही ये दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और फिर हो गई चट मंगनी पट ब्याह।


Next Story