मनोरंजन

नोरा फतेही को टक्कर देती नजर आईं नीतू कपूर, 'डांस मेरी रानी' पर किया जबरदस्त डांस

Subhi
3 April 2022 2:24 AM GMT
नोरा फतेही को टक्कर देती नजर आईं नीतू कपूर, डांस मेरी रानी पर किया जबरदस्त डांस
x
णबीर कपूर की मां नीतू कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह डांस शो डांस दीवाने जूनियर में बतौर जज नजर आ रही हैं। उनके साथ इस शो में नोरा फतेही और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्टनजी भी जज की भूमिका में हैं।

णबीर कपूर की मां नीतू कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह डांस शो डांस दीवाने जूनियर में बतौर जज नजर आ रही हैं। उनके साथ इस शो में नोरा फतेही और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्टनजी भी जज की भूमिका में हैं। हाल ही में उन्होंने इस रियलिटी शो में ऐसा जमकर डांस किया कि उनका वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, डांस दीवाने जूनियर शो के दौरान अपने डांस से नीतू ने एक्ट्रेस नोरा फतेही को कड़ी टक्कर दे डाली।

नीतू ने शो का एक वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में नीतू रेड आउटफिट में नोरा के साथ 'डांस मेरी रानी' गाने पर हुक स्टेप करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इतने मुश्किल डांस स्टेप को नीतू कितनी आसानी से कर रही है। उनके इस डांस को देखकर लोग भी हैरान हो रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के साथ सेलेब्रिटीज भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। नीतू का डांस देखकर आलिया भट्ट ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। आलिया ने हार्ट इमोज शेयर करते हुए लिखा, 'सच अ स्टार।' वहीं अनिल कपूर ने नीतू के डांस की तारीफ की है। उन्होंने इस वीडियो पर फायर का इमोजी बनाया है। इसके अलावा वीडियो में उनके साथ डांस कर रही नोरा फतेही ने भी नीतू के डांस की जमकर सराहना की है।


नोरा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप अमेजिंग हो।' सेलेब्स के अलावा फैंस भी नीतू के डांस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आपने मार डाला। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 73 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। नीतू कपूर जल्द ही 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग कंप्लीट की है। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में दिखेंगी।


Next Story